More
    Homeदेशछठ महापर्व का समापन: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने खोला...

    छठ महापर्व का समापन: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने खोला 36 घंटे का निर्जला व्रत

    Published on

    spot_img

    पीएम मोदी ने बताया प्रकृति का दिव्य उत्सव

    नई दिल्ली। लोकआस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। देशभर में लाखों श्रद्धालुओं ने 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा कर छठी मैया और भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना की। दिल्ली से पटना, गोरखपुर और वाराणसी तक घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। व्रतियों ने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और संतान की दीर्घायु की कामना की। अर्घ्य के बाद प्रसाद वितरण हुआ और व्रतियों ने पारण कर उपवास खोला।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए इसे प्रकृति को समर्पित दिव्य उत्सव बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि चार दिवसीय अनुष्ठान उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पूरा हुआ। इस पर्व में दृढ़ संकल्प और आध्यात्मिक साधना का अद्भुत संगम दिखाई देता है। प्रधानमंत्री ने छठी मैया से देशभर के व्रतियों और उनके परिवारों पर आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना की।

    राजधानी से बिहार तक राजनीतिक हस्तियों ने की पूजा

    दिल्ली में यमुना सहित विभिन्न जलाशयों और अस्थायी घाटों पर छठ पूजा के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी महापर्व के आयोजनों में शामिल हुईं। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने सोनिया विहार घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पटना में छठ पूजा की। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर में भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया।

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्नी के साथ जशपुर में छठ पूजा की। उन्होंने कहा कि वे हर साल अपने विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी में इस लोकआस्था के पर्व में शामिल होते हैं। उन्होंने व्रत रखने वाली माताओं और महिलाओं से आशीर्वाद भी मांगा।

    गोरखपुर से अयोध्या तक दिखी आस्था

    भाजपा सांसद रवि किशन ने गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित भीम सरोवर में सूर्य को अर्घ्य दिया। उन्होंने छठी मैया का आशीर्वाद अद्भुत बताते हुए देश-विदेश में पर्व मनाने वाले श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। अयोध्या में सरयू नदी के घाटों पर भी बड़ी संख्या में व्रतियों ने पूजा की। मुंबई, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी पर्व को लेकर खास उत्साह रहा। अभिनेता सोनू सूद भी मुंबई में श्रद्धालुओं के बीच नजर आए।

    विदेशों में भी छठ की धूम, 65 हजार करोड़ का कारोबार

    छठ की छटा नेपाल, अमेरिका, ब्रिटेन और दुबई सहित कई देशों में भी देखने को मिली। काठमांडू में बागमती नदी के तट पर हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा की, जबकि दुबई में पाम जुमेराह के समुद्र तट पर प्रवासी भारतीयों ने सूर्य को अर्घ्य दिया।

    कारोबारियों के संगठन कैट के अनुमान के मुताबिक, इस बार छठ महापर्व के दौरान देशभर में 65 हजार करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ। करीब 11 करोड़ लोगों ने इस पर्व में भागीदारी की। इस तरह छठ धार्मिक आस्था के साथ देश की अर्थव्यवस्था और सांस्कृतिक एकजुटता का भी बड़ा आयोजन बनकर सामने आया।

     

    Latest articles

    हरदा के स्कूल में घुसकर शिक्षकों से मारपीट, स्पोर्ट्स टीचर को जड़ा थप्पड़

    आठवीं के छात्र के पिता और बड़े भाई पर अभद्रता व धमकी देने के...

    मध्यप्रदेश में पहली बार सब स्टेशन से जनरेटिंग यूनिट का सिंक्रोनाइजेशन

    गोपालगंज सब स्टेशन और पेंच हाइडल पावर हाउस के बीच ब्लैक स्टार्ट मॉकड्रिल सफल,...

    भोपाल मास्टर प्लान पर पहले दिन घमासान, बायपास को लेकर पूर्व IAS-विधायक आमने-सामने

    भोपाल। भोपाल के मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई के पहले ही...

    नेहा पच्चीसिया को हाईकोर्ट से झटका, एफआईआर रद्द करने से इनकार

    कटनी हत्याकांड की जांच के दौरान जमीन की रजिस्ट्री के लिए दबाव बनाने का...

    More like this

    हरदा के स्कूल में घुसकर शिक्षकों से मारपीट, स्पोर्ट्स टीचर को जड़ा थप्पड़

    आठवीं के छात्र के पिता और बड़े भाई पर अभद्रता व धमकी देने के...

    मध्यप्रदेश में पहली बार सब स्टेशन से जनरेटिंग यूनिट का सिंक्रोनाइजेशन

    गोपालगंज सब स्टेशन और पेंच हाइडल पावर हाउस के बीच ब्लैक स्टार्ट मॉकड्रिल सफल,...

    भोपाल मास्टर प्लान पर पहले दिन घमासान, बायपास को लेकर पूर्व IAS-विधायक आमने-सामने

    भोपाल। भोपाल के मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई के पहले ही...