More
    Homeमध्यप्रदेशनाबालिग से अभद्रता और ड्यूटी में लापरवाही पर एएसआई निलंबित, उज्जैन की...

    नाबालिग से अभद्रता और ड्यूटी में लापरवाही पर एएसआई निलंबित, उज्जैन की जगह इंदौर पहुंचे

    Published on

    spot_img

    धार। मध्यप्रदेश के धार में नाबालिग के अपहरण मामले की जांच में गंभीर लापरवाही और नाबालिग के साथ कथित अभद्रता के आरोप में सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) निलेश मालवीय को निलंबित कर दिया गया है। जांच के लिए उज्जैन भेजे गए एएसआई वहां पहुंचने के बजाय इंदौर चले गए। इतना ही नहीं, कोतवाली थाने में नाबालिग के बयान दर्ज होने के दौरान गाली-गलौज करने का आरोप भी उन पर लगा है। परिजनों की शिकायत और थाने के सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद एसपी सचिन शर्मा ने निलंबन की कार्रवाई की।

    उज्जैन जाने के बजाय इंदौर पहुंचे

    जानकारी के मुताबिक, 9 नवंबर को एक नाबालिग के घर से लापता होने पर बीएनएस की धारा 137(2) के तहत अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच एएसआई निलेश मालवीय को सौंपी गई थी। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर नाबालिग की तलाश कर रही थी।

    इसी सिलसिले में थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान के निर्देश पर एएसआई निलेश मालवीय और आरक्षक रुपेश कुमारावत को जांच के लिए उज्जैन रवाना किया गया। हालांकि, एएसआई निर्धारित स्थान पर पहुंचने के बजाय इंदौर चले गए, जबकि आरक्षक अकेले ही उज्जैन पहुंचा। इस लापरवाही की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच गई।

    बयान के दौरान नाबालिग से अभद्रता का आरोप

    इसी बीच नाबालिग लड़की और संबंधित युवक को लेकर परिजन खुद कोतवाली थाने पहुंच गए। 10 नवंबर की रात करीब 11 बजे महिला पुलिस अधिकारी की मौजूदगी में नाबालिग के बयान दर्ज किए जा रहे थे। इसी दौरान एएसआई मालवीय थाने के कंप्यूटर कक्ष में पहुंचे।

    आरोप है कि उन्होंने नाबालिग के साथ अभद्र व्यवहार किया और गाली-गलौज की। उस समय लड़की के परिजन भी थाने में मौजूद थे। एएसआई के इस व्यवहार से नाराज परिजनों ने एसपी सचिन शर्मा से शिकायत की।

    सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद निलंबन

    शिकायत मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कराई। कोतवाली थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले गए। जांच में ड्यूटी के दौरान निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंचने और नाबालिग के साथ कथित अभद्रता से जुड़े तथ्यों के आधार पर एसपी सचिन शर्मा ने एएसआई निलेश मालवीय को निलंबित कर दिया।

     

     

    Latest articles

    हरदा के स्कूल में घुसकर शिक्षकों से मारपीट, स्पोर्ट्स टीचर को जड़ा थप्पड़

    आठवीं के छात्र के पिता और बड़े भाई पर अभद्रता व धमकी देने के...

    मध्यप्रदेश में पहली बार सब स्टेशन से जनरेटिंग यूनिट का सिंक्रोनाइजेशन

    गोपालगंज सब स्टेशन और पेंच हाइडल पावर हाउस के बीच ब्लैक स्टार्ट मॉकड्रिल सफल,...

    भोपाल मास्टर प्लान पर पहले दिन घमासान, बायपास को लेकर पूर्व IAS-विधायक आमने-सामने

    भोपाल। भोपाल के मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई के पहले ही...

    नेहा पच्चीसिया को हाईकोर्ट से झटका, एफआईआर रद्द करने से इनकार

    कटनी हत्याकांड की जांच के दौरान जमीन की रजिस्ट्री के लिए दबाव बनाने का...

    More like this

    हरदा के स्कूल में घुसकर शिक्षकों से मारपीट, स्पोर्ट्स टीचर को जड़ा थप्पड़

    आठवीं के छात्र के पिता और बड़े भाई पर अभद्रता व धमकी देने के...

    मध्यप्रदेश में पहली बार सब स्टेशन से जनरेटिंग यूनिट का सिंक्रोनाइजेशन

    गोपालगंज सब स्टेशन और पेंच हाइडल पावर हाउस के बीच ब्लैक स्टार्ट मॉकड्रिल सफल,...

    भोपाल मास्टर प्लान पर पहले दिन घमासान, बायपास को लेकर पूर्व IAS-विधायक आमने-सामने

    भोपाल। भोपाल के मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई के पहले ही...