More
    Homeमनोरंजनरामायण की OTT रिलीज पर सस्पेंस, फिलहाल सिनेमाघरों में दिखेगी फिल्म

    रामायण की OTT रिलीज पर सस्पेंस, फिलहाल सिनेमाघरों में दिखेगी फिल्म

    Published on

    spot_img

    हैदराबाद। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ की ओटीटी रिलीज को लेकर दर्शकों को अभी इंतजार करना पड़ सकता है। फिल्म के तेलुगु डिस्ट्रीब्यूटर और निर्माता दिल राजू ने खुलासा किया है कि फिल्म के मेकर्स ने अब तक इसके डिजिटल और सैटेलाइट राइट्स नहीं बेचे हैं। ऐसे में फिलहाल फिल्म की रिलीज सिनेमाघरों तक ही सीमित रहने की संभावना है। हालांकि, फिल्म को ओटीटी और टीवी पर कब रिलीज किया जाएगा, इसका अंतिम फैसला निर्माता ही करेंगे।

    हैदराबाद में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल राजू ने बताया कि आमतौर पर फिल्म निर्माता रिलीज से पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म और टीवी चैनलों के साथ अधिकारों का सौदा कर लेते हैं, लेकिन ‘रामायण’ के मामले में अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। फिल्म के डिजिटल स्ट्रीमिंग और टेलीविजन प्रसारण अधिकारों को लेकर कोई समझौता नहीं किया गया है।

    2000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है फिल्म का कारोबार

    दिल राजू ने फिल्म की संभावित कमाई को लेकर भी बड़ा अनुमान जताया है। उनके मुताबिक, ‘रामायण’ दुनियाभर में 1800 से 2000 करोड़ रुपये तक का कारोबार कर सकती है। उन्होंने कहा कि फिल्म की कमाई पहले ही 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। भविष्य में यदि इसे चीन सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में रिलीज किया जाता है, तो इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और बढ़ सकता है।

    दिल राजू को तेलुगु भाषा में भी फिल्म से 100 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया उत्साहजनक है और आने वाले समय में इसकी कमाई में और इजाफा हो सकता है।

    सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल

    फिल्म में साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं। उनके किरदार को योद्धा के रूप में पेश किए जाने पर कुछ दर्शकों ने सवाल उठाए हैं। फिल्म में सीता को जरूरत पड़ने पर श्रीराम और लक्ष्मण के साथ युद्ध करते हुए दिखाया गया है। इसे वाल्मीकि रामायण की पारंपरिक कथा से अलग प्रस्तुति मानते हुए कुछ लोगों ने आपत्ति जताई है।

    इस मुद्दे पर दिल राजू ने कहा कि शुरुआत में उन्हें भी आशंका थी कि रामायण जैसी परिचित और व्यापक कथा को तीन घंटे की फिल्म में किस तरह प्रस्तुत किया जाएगा। हालांकि, फिल्म का प्रीव्यू देखने के बाद वह भावुक हो गए। उनके मुताबिक, फिल्म की प्रस्तुति ने उन्हें प्रभावित किया और उन्हें विश्वास है कि दर्शक भी इसे बड़े पर्दे पर देखकर ऐसा ही अनुभव करेंगे।

    आलोचनाओं के बीच सकारात्मक प्रतिक्रिया पर भरोसा

    फिल्म की प्रस्तुति को लेकर हो रही आलोचनाओं पर दिल राजू ने कहा कि बड़े स्तर पर बनने वाली फिल्मों को लेकर अलग-अलग राय सामने आना स्वाभाविक है। सिनेमा को सिनेमा के नजरिये से देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि फिल्म जब दर्शकों के सामने आती है और उसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलती है, तो विरोध और नाराजगी की तुलना में दर्शकों का समर्थन अधिक मायने रखता है।

    बता दें कि फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, सनी देओल हनुमान के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म के दूसरे भाग को दिवाली 2028 पर रिलीज करने की तैयारी है।

     

    Latest articles

    हरदा के स्कूल में घुसकर शिक्षकों से मारपीट, स्पोर्ट्स टीचर को जड़ा थप्पड़

    आठवीं के छात्र के पिता और बड़े भाई पर अभद्रता व धमकी देने के...

    मध्यप्रदेश में पहली बार सब स्टेशन से जनरेटिंग यूनिट का सिंक्रोनाइजेशन

    गोपालगंज सब स्टेशन और पेंच हाइडल पावर हाउस के बीच ब्लैक स्टार्ट मॉकड्रिल सफल,...

    भोपाल मास्टर प्लान पर पहले दिन घमासान, बायपास को लेकर पूर्व IAS-विधायक आमने-सामने

    भोपाल। भोपाल के मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई के पहले ही...

    नेहा पच्चीसिया को हाईकोर्ट से झटका, एफआईआर रद्द करने से इनकार

    कटनी हत्याकांड की जांच के दौरान जमीन की रजिस्ट्री के लिए दबाव बनाने का...

    More like this

    हरदा के स्कूल में घुसकर शिक्षकों से मारपीट, स्पोर्ट्स टीचर को जड़ा थप्पड़

    आठवीं के छात्र के पिता और बड़े भाई पर अभद्रता व धमकी देने के...

    मध्यप्रदेश में पहली बार सब स्टेशन से जनरेटिंग यूनिट का सिंक्रोनाइजेशन

    गोपालगंज सब स्टेशन और पेंच हाइडल पावर हाउस के बीच ब्लैक स्टार्ट मॉकड्रिल सफल,...

    भोपाल मास्टर प्लान पर पहले दिन घमासान, बायपास को लेकर पूर्व IAS-विधायक आमने-सामने

    भोपाल। भोपाल के मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई के पहले ही...