More
    Homeमध्यप्रदेशएमपी में बढ़ी ठिठुरन: 19 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे

    एमपी में बढ़ी ठिठुरन: 19 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे

    Published on

    spot_img

    भोपाल। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर अब मध्य प्रदेश में भी दिखाई देने लगा है। ठंडी उत्तरी हवाओं के कारण प्रदेश में सर्दी ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। बीती रात प्रदेश के 19 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। अमरकंटक 10.7 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जबकि इंदौर में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 20 नवंबर के बाद प्रदेश में बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना जताई है।

    प्रदेश में रात के साथ सुबह के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। कटनी के करौंदी में 11.3, शाजापुर के गिरवर में 11.7, दमोह में 12, छिंदवाड़ा और रायसेन में 12.4 तथा नौगांव में 13 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल और जबलपुर में न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री, जबकि उज्जैन में 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम के इस बदलाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रात और सुबह ठिठुरन बढ़ गई है।

    वेस्टर्न डिस्टरबेंस हटते ही बढ़ेगी ठंड, उत्तरी हवाओं से गिरेगा पारा

    मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है। इसके प्रभाव से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश हो रही है। इस सिस्टम के आगे बढ़ने के बाद उत्तर दिशा से ठंडी हवाओं का रुख मध्य प्रदेश की ओर होगा। इससे प्रदेश के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

    पिछले 10 वर्षों के नवंबर के मौसम के आंकड़ों पर नजर डालें तो नौ साल नवंबर के दूसरे पखवाड़े में तेज ठंड का असर देखने को मिला है। इस बार भी 15 नवंबर के बाद सर्दी बढ़ने का अनुमान है। ग्वालियर-चंबल संभाग में उत्तरी हवाओं का प्रभाव अधिक रहने के कारण यहां तापमान में तेजी से गिरावट आ सकती है।

    बंगाल की खाड़ी के तूफान से बारिश के आसार

    प्रदेश में ठंड के बीच बारिश भी मौसम का मिजाज बदल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवातीय तूफान के प्रभाव से 20 नवंबर के बाद मध्य प्रदेश में बारिश का एक नया दौर शुरू हो सकता है। भोपाल, इंदौर और जबलपुर सहित प्रदेश के कई शहरों में नवंबर के दौरान बारिश होने का ट्रेंड रहा है।

    नवंबर के तीसरे और चौथे सप्ताह में मौसम प्रणाली सक्रिय होने से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना बन रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश को एक साथ बढ़ती ठंड और बारिश का सामना करना पड़ सकता है।

    Latest articles

    हरदा के स्कूल में घुसकर शिक्षकों से मारपीट, स्पोर्ट्स टीचर को जड़ा थप्पड़

    आठवीं के छात्र के पिता और बड़े भाई पर अभद्रता व धमकी देने के...

    मध्यप्रदेश में पहली बार सब स्टेशन से जनरेटिंग यूनिट का सिंक्रोनाइजेशन

    गोपालगंज सब स्टेशन और पेंच हाइडल पावर हाउस के बीच ब्लैक स्टार्ट मॉकड्रिल सफल,...

    भोपाल मास्टर प्लान पर पहले दिन घमासान, बायपास को लेकर पूर्व IAS-विधायक आमने-सामने

    भोपाल। भोपाल के मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई के पहले ही...

    नेहा पच्चीसिया को हाईकोर्ट से झटका, एफआईआर रद्द करने से इनकार

    कटनी हत्याकांड की जांच के दौरान जमीन की रजिस्ट्री के लिए दबाव बनाने का...

    More like this

    हरदा के स्कूल में घुसकर शिक्षकों से मारपीट, स्पोर्ट्स टीचर को जड़ा थप्पड़

    आठवीं के छात्र के पिता और बड़े भाई पर अभद्रता व धमकी देने के...

    मध्यप्रदेश में पहली बार सब स्टेशन से जनरेटिंग यूनिट का सिंक्रोनाइजेशन

    गोपालगंज सब स्टेशन और पेंच हाइडल पावर हाउस के बीच ब्लैक स्टार्ट मॉकड्रिल सफल,...

    भोपाल मास्टर प्लान पर पहले दिन घमासान, बायपास को लेकर पूर्व IAS-विधायक आमने-सामने

    भोपाल। भोपाल के मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई के पहले ही...