More
    Homeदेशशरद पवार अस्पताल से डिस्चार्ज, ब्रोंकाइटिस और सीने के संक्रमण से बिगड़ी...

    शरद पवार अस्पताल से डिस्चार्ज, ब्रोंकाइटिस और सीने के संक्रमण से बिगड़ी थी तबीयत

    Published on

    spot_img

    मुंबई। Sharad Pawar Health Update: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख और राज्यसभा सांसद शरद पवार की सेहत में सुधार के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है। अब उनका आगे का उपचार घर पर ही जारी रहेगा। उन्हें आराम करने और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

    ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया कि शरद पवार को ब्रोंकाइटिस का अटैक आया था। इसके साथ ही उनके सीने में संक्रमण भी हो गया था। अस्पताल में उपचार के बाद उनकी सेहत में सुधार हुआ है। डॉक्टरों ने उन्हें घर पर आराम करने और निर्धारित सावधानियों का पालन करने की सलाह दी है।

    उम्र को देखते हुए विशेष सावधानी की सलाह

    डॉ. प्रतीत समदानी के अनुसार, शरद पवार की उम्र को ध्यान में रखते हुए उन्हें कुछ अतिरिक्त सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि शरद पवार अनुशासित जीवनशैली अपनाते हैं और उन्हें विश्वास है कि वे घर पर भी अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखेंगे।

    पुणे में बिगड़ी थी तबीयत

    शरद पवार की तबीयत 2 नवंबर को पुणे में बिगड़ी थी। उन्हें खांसी के साथ सांस लेते समय सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। इसके बाद उन्हें पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया। शुरुआती जांच और चिकित्सकीय निगरानी के बाद बेहतर उपचार के लिए उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था।

    उनकी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पिता के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी साझा की थी। बाद में उन्होंने शरद पवार की सेहत में सुधार की जानकारी देते हुए बताया था कि वे उन्हें लेकर मुंबई जा रही हैं। सुप्रिया सुले ने रूबी हॉल क्लिनिक के डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों का देखभाल के लिए आभार भी जताया था।

    अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अब शरद पवार घर पर रहकर स्वास्थ्य लाभ करेंगे।

    Latest articles

    दीपावली-छठ पर रेलवे का बड़ा इंतजाम, भोपाल मंडल से चलेंगी 24 स्पेशल ट्रेनें; पांच स्टेशनों पर सुरक्षा सख्त

    भोपाल। दीपावली और छठ महापर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को...

    अयोध्या में 30 लाख दीपों से बना नया कीर्तिमान, श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक

    उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया प्रतीकात्मक राजतिलक अयोध्या। रामनगरी अयोध्या शनिवार...

    भोपाल में 72 घंटे बाद पटरी पर लौटी सफाई व्यवस्था, 13 घंटे में चमके बाजार

    सीएम मोहन यादव से मुलाकात के बाद सफाईकर्मियों ने खत्म की हड़ताल, रातभर चला...

    MP के 2,790 होमगार्ड जवानों को गृह जिले में तैनाती का मौका, सरकार ने नियमों में दी छूट

    भोपाल। मध्यप्रदेश के 2,790 होमगार्ड जवानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार...

    More like this