More
    Homeमध्यप्रदेशदीपावली-छठ पर रेलवे का बड़ा इंतजाम, भोपाल मंडल से चलेंगी 24 स्पेशल...

    दीपावली-छठ पर रेलवे का बड़ा इंतजाम, भोपाल मंडल से चलेंगी 24 स्पेशल ट्रेनें; पांच स्टेशनों पर सुरक्षा सख्त

    Published on

    spot_img

    भोपाल। दीपावली और छठ महापर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। नवंबर में पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल से 12 जोड़ी यानी कुल 24 स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। इन ट्रेनों के जरिए बिहार, उत्तर प्रदेश सहित देश के प्रमुख शहरों और धार्मिक स्थलों तक पहुंचने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। वहीं, यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए भोपाल, रानी कमलापति, बीना, गुना और इटारसी रेलवे स्टेशनों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

    रेलवे के अनुसार, त्योहारों के दौरान नियमित ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए इन विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इनमें रानी कमलापति-दानापुर, रानी कमलापति-रीवा, पुणे-गोरखपुर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर, एलटीटी-बनारस, हडपसर-गाजीपुर सिटी और उधना-प्रयागराज सहित कई प्रमुख मार्गों की ट्रेनें शामिल हैं। इनसे यात्रियों को आवागमन के लिए अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होंगे।

    पांच प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा का पहरा

    त्योहारी भीड़ को देखते हुए भोपाल मंडल के पांच प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। भोपाल, रानी कमलापति, बीना, गुना और इटारसी स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और टिकट चेकिंग स्टाफ की निगरानी बढ़ाई गई है। प्लेटफॉर्म, प्रवेश और निकास द्वारों सहित स्टेशन परिसर में लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि भीड़ के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था या अप्रिय घटना को रोका जा सके।

    एटीवीएम से मिलेंगे अनारक्षित टिकट

    टिकट काउंटरों पर यात्रियों की लंबी कतारों को कम करने के लिए ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। यात्री इन मशीनों के माध्यम से स्वयं अनारक्षित टिकट प्राप्त कर सकेंगे। इससे टिकट वितरण की प्रक्रिया आसान होगी और काउंटरों पर भीड़ का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

    वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि विशेष ट्रेनों के संचालन के साथ सुरक्षा और यात्री सुविधाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने यात्रियों से रेलवे नियमों का पालन करने, अपने सामान की सुरक्षा रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल आरपीएफ को देने की अपील की है। आपात स्थिति में सहायता के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क किया जा सकता है।

    नवंबर में भोपाल मंडल से जुड़ी 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

    1. रानी कमलापति-दानापुर
    2. रानी कमलापति-रीवा
    3. लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ
    4. पुणे-गोरखपुर
    5. लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर
    6. हडपसर-गाजीपुर सिटी
    7. लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस
    8. सुल्तानपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस
    9. अजमेर-रांची
    10. जोधपुर-चेन्नई बीच
    11. उधना-प्रयागराज
    12. बांद्रा टर्मिनस-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी

     

    Latest articles

    अयोध्या में 30 लाख दीपों से बना नया कीर्तिमान, श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक

    उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया प्रतीकात्मक राजतिलक अयोध्या। रामनगरी अयोध्या शनिवार...

    शरद पवार अस्पताल से डिस्चार्ज, ब्रोंकाइटिस और सीने के संक्रमण से बिगड़ी थी तबीयत

    मुंबई। Sharad Pawar Health Update: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख और राज्यसभा...

    भोपाल में 72 घंटे बाद पटरी पर लौटी सफाई व्यवस्था, 13 घंटे में चमके बाजार

    सीएम मोहन यादव से मुलाकात के बाद सफाईकर्मियों ने खत्म की हड़ताल, रातभर चला...

    MP के 2,790 होमगार्ड जवानों को गृह जिले में तैनाती का मौका, सरकार ने नियमों में दी छूट

    भोपाल। मध्यप्रदेश के 2,790 होमगार्ड जवानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार...

    More like this

    अयोध्या में 30 लाख दीपों से बना नया कीर्तिमान, श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक

    उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया प्रतीकात्मक राजतिलक अयोध्या। रामनगरी अयोध्या शनिवार...

    शरद पवार अस्पताल से डिस्चार्ज, ब्रोंकाइटिस और सीने के संक्रमण से बिगड़ी थी तबीयत

    मुंबई। Sharad Pawar Health Update: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख और राज्यसभा...

    भोपाल में 72 घंटे बाद पटरी पर लौटी सफाई व्यवस्था, 13 घंटे में चमके बाजार

    सीएम मोहन यादव से मुलाकात के बाद सफाईकर्मियों ने खत्म की हड़ताल, रातभर चला...