More
    HomeविदेशIran-US Conflict: सीजफायर टूटते ही अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, मिसाइल...

    Iran-US Conflict: सीजफायर टूटते ही अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, मिसाइल ठिकाने तबाह

    Published on

    spot_img

    ट्रम्प बोले- ईरान ने युद्धविराम तोड़ा, इसलिए किया सैन्य हमला; होर्मुज स्ट्रेट, NATO और परमाणु वार्ता को लेकर बढ़ा वैश्विक तनाव

    वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिका ने शुक्रवार को ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर करीब एक घंटे तक हवाई हमले किए। अमेरिकी सेना ने मिसाइल और ड्रोन लॉन्चिंग साइट्स के साथ तटीय रडार सिस्टम को निशाना बनाया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि ईरान द्वारा युद्धविराम (Ceasefire) का उल्लंघन किए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।

    अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, 25 जून को ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में सिंगापुर के कार्गो शिप ‘एमवी एवर लवली’ पर ड्रोन हमला किया था। इसी घटना के बाद अमेरिका ने सैन्य जवाबी कार्रवाई को अंजाम दिया।

    वहीं, ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के मुताबिक, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना ने दावा किया है कि उसने जवाबी कार्रवाई में क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।

    ईरान की संसद के सदस्य इब्राहिम अजीजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अमेरिका ने बातचीत के दौरान हमला कर युद्धविराम का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि इस कदम का परिणाम अमेरिका को भविष्य में भुगतना पड़ेगा।

    पिछले 24 घंटे के 4 बड़े अपडेट्स

    1. NATO देशों को ईरान की चेतावनी
    ईरान ने आरोप लगाया कि अमेरिका और इजराइल का समर्थन करने वाले NATO सदस्य देशों को भी जवाबदेह ठहराया जाएगा। विदेश मंत्रालय ने इन देशों से सैन्य कार्रवाई पर स्पष्टीकरण मांगा।

    2. होर्मुज स्ट्रेट में फिर बढ़ा समुद्री खतरा
    ओमान के तट के पास एक मालवाहक जहाज पर हमला हुआ, जिससे जहाज के ब्रिज को नुकसान पहुंचा। सुरक्षा चिंताओं के चलते संयुक्त राष्ट्र ने नाविकों की निकासी अभियान अस्थायी रूप से रोक दिया।

    3. लेबनान में इजराइल-हिजबुल्लाह तनाव तेज
    इजराइली सेना ने दक्षिणी लेबनान के कुछ इलाकों में लोगों को घर खाली करने की चेतावनी दी, जबकि हिजबुल्लाह ने इजराइल के साथ किसी भी तरह के सामान्य संबंध से इनकार किया।

    4. अमेरिका-ईरान वार्ता जारी
    तनाव के बीच दोनों देशों की तकनीकी स्तर की वार्ता पूरी हुई। चार संयुक्त समितियां बनाने और 60 दिनों में अंतिम समझौते का रोडमैप तैयार करने पर सहमति बनी। रूस ने भी संभावित समझौते का समर्थन करने की बात कही।IAEA ने जल्द ईरान के परमाणु ठिकानों का निरीक्षण करने की घोषणा की है। वहीं, होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी दर्ज की गई।

    Latest articles

    आज अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे सोनम वांगचुक, फिर लौटेंगे लद्दाख

    नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक सोमवार को गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल से छुट्टी...

    एमपी में फिर बदला मौसम का मिजाज: 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रदेश में...

    भारत का जिम्बाब्वे पर 3-0 से क्लीन स्वीप, वैभव-मयंक बने जीत के हीरो

    हरारे। भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला...

    मीराबाई चानू का स्वर्णिम जलवा: कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड की हैट्रिक

    ग्लास्गो। भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने एक बार फिर इतिहास रच दिया...

    More like this

    आज अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे सोनम वांगचुक, फिर लौटेंगे लद्दाख

    नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक सोमवार को गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल से छुट्टी...

    एमपी में फिर बदला मौसम का मिजाज: 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रदेश में...

    भारत का जिम्बाब्वे पर 3-0 से क्लीन स्वीप, वैभव-मयंक बने जीत के हीरो

    हरारे। भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला...