More
    Homeखेलभारत का जिम्बाब्वे पर 3-0 से क्लीन स्वीप, वैभव-मयंक बने जीत के हीरो

    भारत का जिम्बाब्वे पर 3-0 से क्लीन स्वीप, वैभव-मयंक बने जीत के हीरो

    Published on

    spot_img

    हरारे। भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरे और अंतिम मुकाबले में 35 रन से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। यह कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली टी20 सीरीज जीत भी है। इससे पहले उनकी अगुआई में भारत को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 192 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती नजर आई और 20 ओवर में 7 विकेट पर 157 रन ही बना सकी।

    वैभव सूर्यवंशी ने खेली मैच जिताऊ पारी

    भारत की ओर से युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। उन्होंने शुरुआती कुछ गेंदों पर संयम दिखाया और फिर तेजी से रन बटोरते हुए 31 गेंदों में अपना दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक पूरा किया।

    सूर्यवंशी ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 75 रन और कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 50 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। हालांकि वह शतक से पहले आउट हो गए, लेकिन उनकी पारी ने भारत के बड़े स्कोर की नींव रखी।

    भारत की ओर से ईशान किशन ने 29 रन, श्रेयस अय्यर ने 27 रन, रिंकू सिंह ने 25 रन और तिलक वर्मा ने नाबाद 11 रन का योगदान दिया।

    जिम्बाब्वे की ओर से ब्रैड इवांस ने दो विकेट लिए, जबकि सिकंदर रजा, ब्लेसिंग मुजरबानी और वेस्ले माधेवेरे को एक-एक सफलता मिली।

    मयंक यादव और यश ठाकुर की घातक गेंदबाजी

    193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत खराब रही। भारतीय तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने शुरुआती झटके देते हुए चौथे ओवर में लगातार दो गेंदों पर डियोन मायर्स और कप्तान सिकंदर रजा को पवेलियन भेज दिया।

    इसके बाद मयंक यादव ने अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा और तीन विकेट अपने नाम किए। यश ठाकुर ने दो विकेट, जबकि अशोक शर्मा और रवि बिश्नोई ने एक-एक विकेट लेकर जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी को बिखेर दिया।

    हालांकि भारतीय टीम ने मैच के दौरान कुछ आसान कैच छोड़े, लेकिन गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन ने विपक्षी टीम को कभी मुकाबले में लौटने का मौका नहीं दिया।

    रेयान बर्ल की जुझारू पारी भी नहीं बचा सकी टीम

    जिम्बाब्वे की ओर से रेयान बर्ल ने अकेले संघर्ष करते हुए 43 गेंदों में 54 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके लगाए। वेस्ले माधेवेरे ने 28 और बेन करन ने 20 रन बनाए, लेकिन शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के कारण मेजबान टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।

    भारत ने 35 रन की जीत के साथ न केवल मैच जीता बल्कि श्रृंखला में क्लीन स्वीप कर अपने शानदार फॉर्म का भी परिचय दिया।

    Latest articles

    मीराबाई चानू का स्वर्णिम जलवा: कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड की हैट्रिक

    ग्लास्गो। भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने एक बार फिर इतिहास रच दिया...

    मोटापा, डायबिटीज और हाई बीपी बढ़ने पर सरकार लगा सकती है ‘हेल्थ टैक्स’

    आईसीएमआर-एनआईएन की रिपोर्ट में चेतावनी, जंक फूड और शक्कर वाले पेय पर टैक्स बढ़ाने...

    भोपाल में 67 वर्षीय बुजुर्ग से 3.91 करोड़ की साइबर ठगी

    शेयर मार्केट में करोड़ों के मुनाफे का झांसा देकर फर्जी ऐप से लगाया चूना भोपाल।...

    राम मंदिर चढ़ावा विवाद: सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को अहम सुनवाई, एसआईटी के पुनर्गठन पर यूपी सरकार रखेगी पक्ष

    नई दिल्ली। अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान और...

    More like this

    मीराबाई चानू का स्वर्णिम जलवा: कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड की हैट्रिक

    ग्लास्गो। भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने एक बार फिर इतिहास रच दिया...

    मोटापा, डायबिटीज और हाई बीपी बढ़ने पर सरकार लगा सकती है ‘हेल्थ टैक्स’

    आईसीएमआर-एनआईएन की रिपोर्ट में चेतावनी, जंक फूड और शक्कर वाले पेय पर टैक्स बढ़ाने...

    भोपाल में 67 वर्षीय बुजुर्ग से 3.91 करोड़ की साइबर ठगी

    शेयर मार्केट में करोड़ों के मुनाफे का झांसा देकर फर्जी ऐप से लगाया चूना भोपाल।...