More
    Homeमध्यप्रदेशएमपी में फिर बदला मौसम का मिजाज: 6 जिलों में भारी बारिश...

    एमपी में फिर बदला मौसम का मिजाज: 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    Published on

    spot_img

    भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रदेश में बने मजबूत मानसूनी सिस्टम के चलते बारिश का दौर तेज होने लगा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, अगले चार दिनों तक कई जिलों में तेज बारिश और कहीं-कहीं अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

    मौसम विभाग भोपाल के अनुसार, सोमवार को उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है।

    27 से 30 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

    मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में प्रदेश के ऊपर कई मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं। प्रदेश से मानसून ट्रफ गुजर रही है, जबकि निम्न दबाव क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) और डिप्रेशन भी सक्रिय है। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 27 से 30 जुलाई के बीच प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है।

    प्रदेश में अब तक 13.2 इंच बारिश रिकॉर्ड

    मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश में अब तक औसतन 13.2 इंच (334.9 मिमी) बारिश दर्ज की गई है। जबकि इस अवधि तक सामान्य बारिश का आंकड़ा 15.5 इंच (395.2 मिमी) होना चाहिए था। यानी प्रदेश में अब तक करीब 2.3 इंच यानी 15 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

    पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश सामान्य से करीब 18 प्रतिशत कम, जबकि पश्चिमी हिस्से में करीब 13 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।

    41 जिलों में बारिश सामान्य से कम

    प्रदेश के 14 जिलों में बारिश का आंकड़ा सामान्य से अधिक है, जबकि 41 जिलों में बारिश की कमी बनी हुई है।

    कम बारिश वाले प्रमुख जिलों में अनूपपुर, बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, बैतूल, धार, गुना, ग्वालियर, झाबुआ, मुरैना, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा शामिल हैं।

    वहीं, ज्यादा बारिश वाले जिलों में मंदसौर, दमोह, सिवनी, निवाड़ी, आगर-मालवा, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, देवास, हरदा, इंदौर, नीमच, राजगढ़ और सीहोर शामिल हैं।

    जुलाई में होती है मानसून की एक तिहाई बारिश

    मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में जुलाई का महीना मानसून के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने प्रदेश में पूरे मानसून की करीब एक तिहाई बारिश होती है।

    राजधानी भोपाल में सामान्य वार्षिक बारिश करीब 39 इंच है, जिसमें जुलाई महीने में औसतन 14.4 इंच बारिश होती है। वहीं जबलपुर में जुलाई में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की जाती है।

    भोपाल में जुलाई बारिश के कई रिकॉर्ड

    राजधानी भोपाल में जुलाई महीने में बारिश के कई रिकॉर्ड बने हैं। साल 1986 में जुलाई के दौरान करीब 41 इंच (1031.4 मिमी) बारिश दर्ज की गई थी। वहीं 22 जुलाई 1973 को एक दिन में करीब 11 इंच बारिश हुई थी, जो अब तक का रिकॉर्ड है।

    भोपाल में जुलाई में औसतन 15 दिन बारिश होती है। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आती है और दिन का तापमान करीब 30 डिग्री तथा रात का तापमान 25 डिग्री से नीचे पहुंच जाता है।

    इंदौर में 24 घंटे में 11.5 इंच बारिश का रिकॉर्ड

    इंदौर में 27 जुलाई 1913 को 24 घंटे में 11.5 इंच बारिश होने का रिकॉर्ड दर्ज है। वर्ष 1973 में पूरे जुलाई महीने में इंदौर में करीब 30.5 इंच पानी गिरा था।

    Latest articles

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

    लखनऊ।Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले...

    More like this

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक, 9 साल बाद आपसी सहमति से विवाह विच्छेद

    अनूपपुर। Himadri Singh divorce case: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का...

    मध्य प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले

    भोपाल। Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में रविवार देर रात पुलिस विभाग में...