More
    Homeखेलभोपाल में 19 नवंबर से एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी, छह देशों...

    भोपाल में 19 नवंबर से एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी, छह देशों की टीमें भिड़ेंगी; दर्शकों को फ्री एंट्री

    Published on

    spot_img

    भोपाल। Asian Women’s Hockey Champions Trophy 2026: राजधानी भोपाल में 19 नवंबर से अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी का रोमांच देखने को मिलेगा। शहर के अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 28 नवंबर तक एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का आयोजन किया जाएगा। इसमें भारत सहित छह देशों की शीर्ष टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी। प्रतियोगिता में करीब 150 खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। खास बात यह है कि दर्शकों को सभी मुकाबले देखने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना होगा।

    बुधवार को खेल मंत्री विश्वास सारंग ने प्रतियोगिता के आधिकारिक लोगो और ट्रॉफी का अनावरण किया। इस दौरान ट्रॉफी टूर की भी शुरुआत की गई। यह ट्रॉफी 11 से 19 नवंबर तक मध्यप्रदेश के सभी संभागों का भ्रमण करेगी। इसके जरिए लोगों को प्रतियोगिता से जोड़ने और प्रदेश में हॉकी के प्रति उत्साह बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

    भारत और मलेशिया के बीच होगा उद्घाटन मुकाबला

    टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया करेंगे। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के प्रथम चरण का लोकार्पण भी प्रस्तावित है। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला 19 नवंबर को मेजबान भारत और मलेशिया के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट के दौरान प्रतिदिन तीन डे-नाइट मुकाबले फ्लड लाइट की रोशनी में आयोजित होंगे।

    खेल मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और हॉटस्टार के माध्यम से 166 देशों में किया जाएगा। इससे भोपाल और मध्यप्रदेश को अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर पहचान मिलेगी।

    खिलाड़ियों और दर्शकों को दिखेगी मध्यप्रदेश की संस्कृति

    आयोजन स्थल पर जनजातीय व्यंजनों, हस्तशिल्प और प्रदेश की लोककलाओं से जुड़े विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे। इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों और दर्शकों को मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना है।

    सारंग ने बताया कि नवंबर का पूरा महीना हॉकी को समर्पित रहेगा। प्रतियोगिता के दौरान भारतीय हॉकी टीम और मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी की टीम के बीच मैत्री मुकाबला भी आयोजित किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन से प्रदेश की उभरती खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

     

    Latest articles

    पत्नी ने नौ शादियां कीं, मैं उसका सातवां पति हूं: कर्नाटक हाईकोर्ट में राजनेता का दावा

    बंगलूरू। कर्नाटक हाईकोर्ट में वैवाहिक विवाद का एक दिलचस्प मामला सामने आया है। विजयनगर...

    ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की नई तैयारी: LoC पर 50 से ज्यादा एंटी-ड्रोन यूनिट तैनात

    इस्लामाबाद। Pakistan Anti Drone System: ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सैन्य कार्रवाई से मिले झटके...

    शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1200 अंक उछला; निफ्टी 25,350 के पार

    सरकारी और निजी बैंकों के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी, डॉलर के मुकाबले 20...

    रामायण का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: छह दिन में कमाई 823 करोड़ पार

    मुंबई। Ramayana Box Office Collection:  निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए...

    More like this

    पत्नी ने नौ शादियां कीं, मैं उसका सातवां पति हूं: कर्नाटक हाईकोर्ट में राजनेता का दावा

    बंगलूरू। कर्नाटक हाईकोर्ट में वैवाहिक विवाद का एक दिलचस्प मामला सामने आया है। विजयनगर...

    ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की नई तैयारी: LoC पर 50 से ज्यादा एंटी-ड्रोन यूनिट तैनात

    इस्लामाबाद। Pakistan Anti Drone System: ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सैन्य कार्रवाई से मिले झटके...

    शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1200 अंक उछला; निफ्टी 25,350 के पार

    सरकारी और निजी बैंकों के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी, डॉलर के मुकाबले 20...