More
    Homeमनोरंजनरामायण का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: छह दिन में कमाई 823 करोड़...

    रामायण का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: छह दिन में कमाई 823 करोड़ पार

    Published on

    spot_img

    मुंबई। Ramayana Box Office Collection:  निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रणबीर कपूर अभिनीत इस फिल्म ने रिलीज के महज छह दिनों में दुनियाभर में 823.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। भारत के साथ विदेशी बाजारों में भी फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की कमाई की रफ्तार ने ट्रेड विश्लेषकों का ध्यान खींचा है।

    बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने मंगलवार को छठे दिन भारत में 94.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही घरेलू बाजार में इसकी कुल नेट कमाई 440.45 करोड़ रुपये हो गई है। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 526.50 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। वहीं, विदेशी बाजारों से अब तक 297 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 823.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

    छठे दिन भी बरकरार रहा दर्शकों का उत्साह

    फिल्म की कमाई में छह दिनों बाद भी बड़ी गिरावट नहीं आई है। सोमवार को इसने 107.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था, जबकि मंगलवार को 94.10 करोड़ रुपये की कमाई हुई। इस तरह एक दिन में कलेक्शन में करीब 12.5 फीसदी की कमी दर्ज की गई। हालांकि, भाई दूज की छुट्टी और सिनेमाघरों में दर्शकों की अच्छी संख्या ने फिल्म के कारोबार को मजबूती दी।

    हिंदी वर्जन का सबसे बड़ा योगदान

    छठे दिन फिल्म की कमाई में हिंदी वर्जन सबसे आगे रहा। हिंदी में 76 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हुआ। इसके अलावा कन्नड़ में 7.75 करोड़, तेलुगु में 4 करोड़, तमिल में 3.60 करोड़ और मलयालम में 2.75 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई। देशभर में फिल्म के 24 हजार से अधिक शो चलाए गए।

    नॉर्थ अमेरिका में भी बनाया नया रिकॉर्ड

    विदेशी बाजारों में भी ‘रामायण’ ने अपनी मजबूत पकड़ बनाई है। फिल्म ने पहले सोमवार को नॉर्थ अमेरिका में 1.37 मिलियन डॉलर की कमाई की। इसके साथ ही यह किसी भारतीय फिल्म का वहां अब तक का सबसे बड़ा फर्स्ट मंडे कलेक्शन बन गया। इस मामले में फिल्म ने ‘धुरंधर 2’ का पिछला रिकॉर्ड करीब 20.2 फीसदी के अंतर से पीछे छोड़ दिया।

    दो भागों में बनेगी फिल्म

    नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण किया है। यह दो भागों में बनने वाली फिल्म सीरीज की पहली किस्त है।

    फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसका दूसरा भाग दिवाली 2028 में रिलीज करने की तैयारी है।

     

    Latest articles

    पत्नी ने नौ शादियां कीं, मैं उसका सातवां पति हूं: कर्नाटक हाईकोर्ट में राजनेता का दावा

    बंगलूरू। कर्नाटक हाईकोर्ट में वैवाहिक विवाद का एक दिलचस्प मामला सामने आया है। विजयनगर...

    भोपाल में 19 नवंबर से एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी, छह देशों की टीमें भिड़ेंगी; दर्शकों को फ्री एंट्री

    भोपाल। Asian Women's Hockey Champions Trophy 2026: राजधानी भोपाल में 19 नवंबर से अंतरराष्ट्रीय...

    ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की नई तैयारी: LoC पर 50 से ज्यादा एंटी-ड्रोन यूनिट तैनात

    इस्लामाबाद। Pakistan Anti Drone System: ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सैन्य कार्रवाई से मिले झटके...

    शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1200 अंक उछला; निफ्टी 25,350 के पार

    सरकारी और निजी बैंकों के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी, डॉलर के मुकाबले 20...

    More like this

    पत्नी ने नौ शादियां कीं, मैं उसका सातवां पति हूं: कर्नाटक हाईकोर्ट में राजनेता का दावा

    बंगलूरू। कर्नाटक हाईकोर्ट में वैवाहिक विवाद का एक दिलचस्प मामला सामने आया है। विजयनगर...

    भोपाल में 19 नवंबर से एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी, छह देशों की टीमें भिड़ेंगी; दर्शकों को फ्री एंट्री

    भोपाल। Asian Women's Hockey Champions Trophy 2026: राजधानी भोपाल में 19 नवंबर से अंतरराष्ट्रीय...

    ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की नई तैयारी: LoC पर 50 से ज्यादा एंटी-ड्रोन यूनिट तैनात

    इस्लामाबाद। Pakistan Anti Drone System: ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सैन्य कार्रवाई से मिले झटके...