More
    Homeमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश में बिरसा मुंडा जयंती पर  तीन बड़े आयोजन, 14 को जबलपुर,...

    मध्यप्रदेश में बिरसा मुंडा जयंती पर  तीन बड़े आयोजन, 14 को जबलपुर, 15 को धार और 16 को खंडवा में होंगे कार्यक्रम

    Published on

    spot_img

    भोपाल। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश में 11 से 18 नवंबर तक जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया जाएगा। इसके तहत 14 नवंबर को जबलपुर, 15 नवंबर को धार और 16 नवंबर को खंडवा में बड़े आयोजन होंगे। प्रदेश के सभी जिलों में जनजातीय समाज की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को प्रदर्शित करने के लिए भव्य रैलियां भी निकाली जाएंगी।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कार्यक्रमों की जानकारी दी।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा ने जनजातीय समाज को सम्मान और राजनीतिक नेतृत्व देने का जो संकल्प लिया था, उसे पूरा किया है। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं में जनजातीय समाज के प्रति प्रतिबद्धता स्पष्ट दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत हुई। इसका उद्देश्य जनजातीय नायकों के योगदान और बलिदान को राष्ट्रीय पहचान दिलाना है।

    जनजातीय नायकों के सम्मान में सरकार की पहल

    मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा, टंट्या मामा, राजा शंकर शाह, रघुनाथ शाह और रानी दुर्गावती जैसे जननायकों ने देश और समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। प्रदेश सरकार ने रानी दुर्गावती के नाम पर श्री अन्न योजना, टंट्या मामा के नाम पर खरगोन में विश्वविद्यालय तथा राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह के नाम पर मंडला में मेडिकल कॉलेज की पहल की है। सरकार ने जनजातीय नायकों की स्मृतियों को संरक्षित करने के लिए कई कदम उठाए हैं।

    हर जिले में निकलेगी सांस्कृतिक रैली

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने महज 25 वर्ष की आयु में जनजातीय समाज के अधिकारों, स्वाभिमान और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करते हुए बलिदान दिया। उनका आंदोलन जल, जंगल और जमीन पर जनजातीय समाज के अधिकारों की रक्षा का प्रतीक है।

    उन्होंने बताया कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में दो से तीन किलोमीटर लंबी सांस्कृतिक रैली निकाली जाएगी। इनमें जनजातीय लोककला, नृत्य, संगीत और परंपराओं की झलक दिखाई देगी। सार्वजनिक भवनों, सड़कों, चौराहों और पार्कों का नामकरण जनजातीय महापुरुषों के नाम पर करने की पहल भी की जाएगी।

    विद्यालयों में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

    जनजातीय विकासखंडों के विद्यालयों और छात्रावासों में भगवान बिरसा मुंडा सहित अन्य जनजातीय नायकों के जीवन और योगदान पर आधारित प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इनमें निबंध, भाषण, चित्रकला, रंगोली, नाटक और लोकनृत्य शामिल हैं। 18 से 20 नवंबर तक चयनित गांवों में जनजातीय गौरव चौपालें भी लगाई जाएंगी।

     

    Latest articles

    पत्नी ने नौ शादियां कीं, मैं उसका सातवां पति हूं: कर्नाटक हाईकोर्ट में राजनेता का दावा

    बंगलूरू। कर्नाटक हाईकोर्ट में वैवाहिक विवाद का एक दिलचस्प मामला सामने आया है। विजयनगर...

    भोपाल में 19 नवंबर से एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी, छह देशों की टीमें भिड़ेंगी; दर्शकों को फ्री एंट्री

    भोपाल। Asian Women's Hockey Champions Trophy 2026: राजधानी भोपाल में 19 नवंबर से अंतरराष्ट्रीय...

    ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की नई तैयारी: LoC पर 50 से ज्यादा एंटी-ड्रोन यूनिट तैनात

    इस्लामाबाद। Pakistan Anti Drone System: ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सैन्य कार्रवाई से मिले झटके...

    शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1200 अंक उछला; निफ्टी 25,350 के पार

    सरकारी और निजी बैंकों के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी, डॉलर के मुकाबले 20...

    More like this

    पत्नी ने नौ शादियां कीं, मैं उसका सातवां पति हूं: कर्नाटक हाईकोर्ट में राजनेता का दावा

    बंगलूरू। कर्नाटक हाईकोर्ट में वैवाहिक विवाद का एक दिलचस्प मामला सामने आया है। विजयनगर...

    भोपाल में 19 नवंबर से एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी, छह देशों की टीमें भिड़ेंगी; दर्शकों को फ्री एंट्री

    भोपाल। Asian Women's Hockey Champions Trophy 2026: राजधानी भोपाल में 19 नवंबर से अंतरराष्ट्रीय...

    ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की नई तैयारी: LoC पर 50 से ज्यादा एंटी-ड्रोन यूनिट तैनात

    इस्लामाबाद। Pakistan Anti Drone System: ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सैन्य कार्रवाई से मिले झटके...