More
    Homeमध्यप्रदेशभोपाल-इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से स्मार्ट कार्ड, हर यात्रा पर 25%...

    भोपाल-इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से स्मार्ट कार्ड, हर यात्रा पर 25% छूट

    Published on

    spot_img

    भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल और इंदौर में मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को 12 नवंबर से स्मार्ट कार्ड की सुविधा मिलने जा रही है। मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) जारी करेगा। इस कार्ड के जरिए यात्रियों को बार-बार टिकट खरीदने और टिकट काउंटर पर कतार में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। खास बात यह है कि स्मार्ट कार्ड से यात्रा करने पर निर्धारित किराए में 25 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी।

    एनसीएमसी कार्ड का इस्तेमाल भोपाल और इंदौर के अलावा देश के उन सभी मेट्रो नेटवर्क में किया जा सकेगा, जहां यह सुविधा उपलब्ध है। इससे यात्रियों को अलग-अलग शहरों में मेट्रो सफर के लिए अलग कार्ड रखने की जरूरत नहीं होगी।

    50 रुपये शुल्क देकर बनवा सकेंगे स्मार्ट कार्ड

    मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अनुसार, यात्री भोपाल और इंदौर मेट्रो के सभी स्टेशनों पर टिकट काउंटर से स्मार्ट कार्ड बनवा सकेंगे। इसके लिए 50 रुपये शुल्क देना होगा। यह राशि नॉन-रिफंडेबल होगी। कार्ड मिलने के बाद यात्री अपनी जरूरत के मुताबिक इसमें पैसे रिचार्ज करा सकेंगे।

    मेट्रो स्टेशन में प्रवेश और बाहर निकलने के लिए कार्ड को निर्धारित मशीन पर टैप करना होगा। इससे टिकट खरीदने की प्रक्रिया आसान होगी और यात्रियों का समय भी बचेगा।

    20 रुपये से अधिक किराए पर मिलेगी 25 प्रतिशत छूट

    एनसीएमसी कार्ड से यात्रा करने पर सिंगल जर्नी टिकट में मिलने वाली 25 प्रतिशत की छूट का लाभ जारी रहेगा। हालांकि, यह छूट 20 रुपये से अधिक किराए वाली यात्रा पर ही लागू होगी। यह व्यवस्था भोपाल और इंदौर दोनों शहरों में प्रभावी रहेगी।

    स्मार्ट कार्ड में राशि जमा करने के लिए तीन विकल्प उपलब्ध होंगे। यात्री टिकट काउंटर, टिकट वेंडिंग मशीन (टीवीएम) और एमपी मेट्रो मोबाइल ऐप के माध्यम से कार्ड रिचार्ज करा सकेंगे।

    टिकट वेंडिंग मशीन से 30 सेकंड में मिलेगा क्यूआर टिकट

    मेट्रो स्टेशनों पर टिकट वेंडिंग मशीनों की सुविधा भी शुरू की गई है। इनके जरिए यात्री स्वयं क्यूआर टिकट खरीद सकते हैं। इसके लिए मशीन पर ‘बाय क्यूआर टिकट’ विकल्प चुनकर अपना गंतव्य स्टेशन निर्धारित करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर किराया दिखाई देगा।

    यात्री यूपीआई के माध्यम से क्यूआर कोड स्कैन कर भुगतान कर सकेंगे। भुगतान पूरा होते ही मशीन से टिकट मिल जाएगा। पूरी प्रक्रिया में लगभग 30 सेकंड का समय लगेगा।

    31 दिसंबर तक टिकटों पर विशेष छूट

    मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने यात्रियों को मेट्रो के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 11 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक विशेष किराया छूट योजना लागू की है। इसके तहत अलग-अलग टिकट श्रेणियों में रियायत दी जा रही है।

    • सिंगल जर्नी टिकट: 25 प्रतिशत अतिरिक्त छूट।

    • रिटर्न जर्नी टिकट: कुल 30 प्रतिशत छूट।

    • ग्रुप टिकट: कुल 35 प्रतिशत छूट। कम से कम दो यात्री मिलकर टिकट ले सकेंगे।

    • ई-वॉलेट रिचार्ज: रिचार्ज राशि के अनुसार 8 से 15 प्रतिशत तक बोनस।

    हालांकि, 20 रुपये के सिंगल जर्नी टिकट पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत प्रमोशनल छूट नहीं मिलेगी।

     

     

     

    Latest articles

    पत्नी ने नौ शादियां कीं, मैं उसका सातवां पति हूं: कर्नाटक हाईकोर्ट में राजनेता का दावा

    बंगलूरू। कर्नाटक हाईकोर्ट में वैवाहिक विवाद का एक दिलचस्प मामला सामने आया है। विजयनगर...

    भोपाल में 19 नवंबर से एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी, छह देशों की टीमें भिड़ेंगी; दर्शकों को फ्री एंट्री

    भोपाल। Asian Women's Hockey Champions Trophy 2026: राजधानी भोपाल में 19 नवंबर से अंतरराष्ट्रीय...

    ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की नई तैयारी: LoC पर 50 से ज्यादा एंटी-ड्रोन यूनिट तैनात

    इस्लामाबाद। Pakistan Anti Drone System: ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सैन्य कार्रवाई से मिले झटके...

    शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1200 अंक उछला; निफ्टी 25,350 के पार

    सरकारी और निजी बैंकों के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी, डॉलर के मुकाबले 20...

    More like this

    पत्नी ने नौ शादियां कीं, मैं उसका सातवां पति हूं: कर्नाटक हाईकोर्ट में राजनेता का दावा

    बंगलूरू। कर्नाटक हाईकोर्ट में वैवाहिक विवाद का एक दिलचस्प मामला सामने आया है। विजयनगर...

    भोपाल में 19 नवंबर से एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी, छह देशों की टीमें भिड़ेंगी; दर्शकों को फ्री एंट्री

    भोपाल। Asian Women's Hockey Champions Trophy 2026: राजधानी भोपाल में 19 नवंबर से अंतरराष्ट्रीय...

    ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की नई तैयारी: LoC पर 50 से ज्यादा एंटी-ड्रोन यूनिट तैनात

    इस्लामाबाद। Pakistan Anti Drone System: ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सैन्य कार्रवाई से मिले झटके...