More
    Homeदेशअसम में कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, कई यात्री...

    असम में कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, कई यात्री घायल

    Published on

    spot_img

    गुवाहाटी। असम में बुधवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। कामरूप जिले के डिगारू रेलवे स्टेशन के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस (13125) के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा सुबह करीब 6:54 बजे हुआ। दुर्घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्रियों के घायल होने की खबर है।

    हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी, कर्मचारी और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। ट्रेन के डिब्बों में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू किया गया। स्थानीय लोग भी राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए।

    शुरुआती जानकारी में रेलवे की ओर से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं दी गई थी, लेकिन बाद में कई यात्रियों के घायल होने की खबर सामने आई। फिलहाल घायलों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

    कोलकाता से मिजोरम जा रही थी ट्रेन

    कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पश्चिम बंगाल के कोलकाता से मिजोरम के सैरंग तक चलती है। बुधवार सुबह सफर के दौरान इसके छह डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। रेलवे की ओर से दुर्घटना की जांच और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

    रेलवे प्रशासन की प्राथमिकता यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने, घायलों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और प्रभावित रेल मार्ग को बहाल करने की है। हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आधिकारिक बयान का इंतजार है।

    Latest articles

    पत्नी ने नौ शादियां कीं, मैं उसका सातवां पति हूं: कर्नाटक हाईकोर्ट में राजनेता का दावा

    बंगलूरू। कर्नाटक हाईकोर्ट में वैवाहिक विवाद का एक दिलचस्प मामला सामने आया है। विजयनगर...

    भोपाल में 19 नवंबर से एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी, छह देशों की टीमें भिड़ेंगी; दर्शकों को फ्री एंट्री

    भोपाल। Asian Women's Hockey Champions Trophy 2026: राजधानी भोपाल में 19 नवंबर से अंतरराष्ट्रीय...

    ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की नई तैयारी: LoC पर 50 से ज्यादा एंटी-ड्रोन यूनिट तैनात

    इस्लामाबाद। Pakistan Anti Drone System: ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सैन्य कार्रवाई से मिले झटके...

    शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1200 अंक उछला; निफ्टी 25,350 के पार

    सरकारी और निजी बैंकों के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी, डॉलर के मुकाबले 20...

    More like this