More
    Homeमध्यप्रदेशनौतपा में बदला मौसम का मिजाज: भोपाल में आधी रात आंधी, प्रदेश...

    नौतपा में बदला मौसम का मिजाज: भोपाल में आधी रात आंधी, प्रदेश के 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

    Published on

    spot_img

    भोपाल। नौतपा के दौरान भीषण गर्मी और लू की जगह इस बार मध्य प्रदेश में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है। शनिवार रात भोपाल में तेज हवाएं चलीं, जबकि रविवार सुबह कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। आधी रात से तड़के तक चली आंधी के कारण कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही।

    मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सक्रिय मौसम प्रणालियों के चलते अगले 24 घंटों के दौरान अधिकांश जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है। 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, वहीं कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने के आसार हैं।

    ऑरेंज अलर्ट वाले जिले

    देवास, सीहोर, राजगढ़, आगर-मालवा, छतरपुर, कटनी, मैहर, उमरिया और शहडोल जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के 47 जिलों में गरज-चमक, तेज आंधी और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

    दो दिन से जारी है बारिश का दौर

    शुक्रवार शाम से प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। टीकमगढ़ में सवा इंच, दतिया में आधा इंच और नौगांव में पौन इंच बारिश दर्ज की गई। ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, रीवा, सागर, सतना, शिवपुरी, खरगोन, देवास, झाबुआ, मुरैना और श्योपुर समेत कई जिलों में भी बारिश हुई। श्योपुर में ओलावृष्टि की खबर है।

     नौतपा में नहीं चलेगी लू

    इस वर्ष मई में पहली बार ऐसी स्थिति बनी है, जब प्रदेश के किसी भी जिले में लू चलने की चेतावनी नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और अन्य मौसम प्रणालियों के कारण गर्म हवाओं का असर कम हुआ है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

    तीन दिन में 12 डिग्री तक गिरा तापमान

    छतरपुर के नौगांव में 27 मई को अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस था, जो शनिवार को घटकर 35.5 डिग्री सेल्सियस रह गया। दतिया और नौगांव समेत कई शहरों में तापमान में 10 से 12 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को ग्वालियर 35.6 डिग्री, जबलपुर 38.2 डिग्री, इंदौर 38.8 डिग्री, उज्जैन 39 डिग्री और भोपाल 40 डिग्री सेल्सियस रहा।

    Latest articles

    गुरु रविदास जयंती पर MP में भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, 21 हजार स्थानों पर होगा दीपोत्सव

    29 जुलाई से शुरू होगा अभियान, वाराणसी की जन्मस्थली की पावन मिट्टी लेकर पहुंचेगी...

    MP IAS Transfer: 8 IAS अफसरों को नई जिम्मेदारी, पार्थ जायसवाल बने शहडोल कलेक्टर

    मिशा सिंह को नगरीय प्रशासन में अहम जिम्मेदारी, बालाघाट-छतरपुर समेत चार जिलों के कलेक्टर...

    MP में आंगनवाड़ी बदलाव की नई इबारत लिखेंगे जमीनी अनुभव और डिजिटल नवाचार

    राज्य स्तरीय विचार-मंथन में आयुक्त निधि निवेदिता का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, उत्कृष्ट मॉडलों...

    ‘राणा जी 2.0’ रिलीज होते ही माहिरा शर्मा विवादों में

    मुंबई। बॉलीवुड के क्लासिक गानों को नए अंदाज में पेश करने का ट्रेंड लगातार...

    More like this