More
    Homeमध्यप्रदेशत्विषा शर्मा केस: पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने जेल में सुरक्षा मांगी,...

    त्विषा शर्मा केस: पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने जेल में सुरक्षा मांगी, अदालत ने स्वीकार किया

    Published on

    spot_img

    भोपाल। त्विषा शर्मा दहेज हत्या मामले में आरोपी और पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह ने भोपाल केंद्रीय जेल में सुरक्षा की मांग की। गिरिबाला सिंह ने अदालत में बताया कि उन्हें और उनके बेटे समर्थ सिंह को जेल में अन्य कैदियों और मीडिया के चलते खतरा हो सकता है। अदालत ने उनकी मांग स्वीकार कर ली और उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखने के निर्देश दिए।

    गिरिबाला सिंह ने आरोप लगाया कि मामला शुरू होने से ही उन्हें और उनके बेटे को मीडिया ट्रायल और दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि जबलपुर जिला अदालत में एक वकील ने उनके बेटे पर हमला किया था और मीडिया लगातार उनका पीछा कर रही थी।

    पूर्व न्यायाधीश ने यह भी कहा कि सीबीआई जांच से जुड़ी जानकारी मीडिया में न फैलाई जाए। अदालत ने इस संबंध में निर्देश जारी किए और जेल में दोनों को मीडिया से सुरक्षा सुनिश्चित करने का आदेश दिया।

    सीबीआई रिमांड समाप्त होने के बाद अदालत ने गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा। गिरिबाला सिंह को महिला बैरक में विशेष निगरानी में रखा गया है, जबकि समर्थ सिंह बी-खंड बैरक अस्पताल में निगरानी में रहेंगे। इस दौरान गिरिबाला सिंह और उनके बेटे का जेल परिसर में प्रवेश सुरक्षा के साथ पैदल कराया गया।

    Latest articles

    बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, पूछा- बीमार बच्चे अस्पताल क्यों नहीं पहुंचे?

    बालाघाट। Balaghat Tribal Children Death : मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और आदिवासी...

    Kirnapur Protest: पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प, पत्थरबाजी के बाद लाठीचार्ज और आंसू गैस

    बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के किरनापुर में मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान पुलिस...

    MP Weather: मानसून के 15 दिन बाकी, मध्य प्रदेश में 88% बारिश; 37 जिलों में कोटा अधूरा

    भोपाल। MP Weather : मध्य प्रदेश में मानसून सीजन अपने अंतिम दौर में पहुंच...

    More like this