More
    Homeमध्यप्रदेशसंगीत के सुरों में गूंजेगी श्रद्धांजलि: स्व. पं. सुरेश तांतेड़ की प्रथम...

    संगीत के सुरों में गूंजेगी श्रद्धांजलि: स्व. पं. सुरेश तांतेड़ की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा सांगीतिक स्मरण समारोह

    Published on

    spot_img

    भोपाल। देश में कला, संस्कृति और संगीत के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले स्वर्गीय पंडित सुरेश तांतेड़ की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर 10 जून को भोपाल में श्रद्धांजलि एवं सांगीतिक स्मरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर संगीत प्रेमियों को भारतीय शास्त्रीय संगीत की विविध विधाओं का आनंद लेने का अवसर मिलेगा।
    कार्यक्रम का आयोजन अभिनव कला परिषद, भोपाल द्वारा किया जा रहा है।

    परिषद के सचिव अतुल सुरेश तांतेड़ ने बताया कि यह आयोजन केवल श्रद्धांजलि तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से विशेष “युवा खोज” कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य उभरते कलाकारों को अपनी कला प्रस्तुत करने का अवसर देना और शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।

    सांगीतिक संध्या में युवा कलाकार अनुष्का सोनी सितार वादन प्रस्तुत करेंगी, जबकि अंशिका सोनी सरोद वादन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सरोद और सितार की जुगलबंदी होगी, जिसमें दोनों कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगी। इस दौरान संगत अभिजीत गडेकर द्वारा की जाएगी।

    इसके अलावा युवा गायिका सिद्धा साई शास्त्रीय गायन प्रस्तुत करेंगी। वहीं बाल कलाकार स्वरीत मेहता अपने एकल तबला वादन से कार्यक्रम में विशेष रंग भरेंगे। आयोजकों का विश्वास है कि युवा कलाकारों की प्रस्तुतियां दर्शकों को भारतीय शास्त्रीय संगीत की गहराई और सौंदर्य से परिचित कराएंगी। यह आयोजन दुष्यंत कुमार संग्रहालय, भोपाल में 10 जून 2025 को शाम 6 बजे आयोजित होगा। संगीत, कला और संस्कृति से जुड़े लोगों सहित शहर के गणमान्य नागरिकों को इस श्रद्धांजलि संध्या में आमंत्रित किया गया है।

    Latest articles

    बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, पूछा- बीमार बच्चे अस्पताल क्यों नहीं पहुंचे?

    बालाघाट। Balaghat Tribal Children Death : मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और आदिवासी...

    Kirnapur Protest: पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प, पत्थरबाजी के बाद लाठीचार्ज और आंसू गैस

    बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के किरनापुर में मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान पुलिस...

    MP Weather: मानसून के 15 दिन बाकी, मध्य प्रदेश में 88% बारिश; 37 जिलों में कोटा अधूरा

    भोपाल। MP Weather : मध्य प्रदेश में मानसून सीजन अपने अंतिम दौर में पहुंच...

    More like this

    बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, पूछा- बीमार बच्चे अस्पताल क्यों नहीं पहुंचे?

    बालाघाट। Balaghat Tribal Children Death : मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और आदिवासी...

    Kirnapur Protest: पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प, पत्थरबाजी के बाद लाठीचार्ज और आंसू गैस

    बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के किरनापुर में मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान पुलिस...