More
    Homeमध्यप्रदेशस्लॉटर हाउस मामला: ईओडब्ल्यू जांच का कांग्रेस ने किया स्वागत, 9 जून...

    स्लॉटर हाउस मामला: ईओडब्ल्यू जांच का कांग्रेस ने किया स्वागत, 9 जून को साक्ष्यों के साथ पेश होंगे अभिनव बरोलिया

    Published on

    spot_img

    भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भोपाल नगर निगम के कथित स्लॉटर हाउस एवं टेंडर अनियमितता मामले को लेकर भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण ने भाजपा के उस चेहरे को उजागर कर दिया है, जिसे अब तक धार्मिक और वैचारिक आवरण के पीछे छिपाकर रखा गया था।

    पटवारी ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया द्वारा उठाए गए सवालों के बाद अब आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने स्वयं उन्हें बयान और साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए बुलाया है। इससे यह स्पष्ट होता है कि कांग्रेस द्वारा उठाए गए मुद्दे गंभीर थे और जांच योग्य पाए गए हैं। उन्होंने निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की अपेक्षा जताते हुए ईओडब्ल्यू की कार्रवाई का स्वागत किया।

    उन्होंने बताया कि कांग्रेस संगठन और मीडिया विभाग के निर्देश पर अभिनव बरोलिया को इस मामले से जुड़े तथ्यों को सामने लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अब जब जांच एजेंसी स्वयं उनसे जानकारी मांग रही है, तो यह कांग्रेस के आरोपों की गंभीरता को दर्शाता है।
    पटवारी ने भाजपा पर धार्मिक भावनाओं के राजनीतिक उपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्षों से गौमाता और सनातन धर्म के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा वास्तविक जवाबदेही के सवालों पर चुप्पी साध लेती है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा वास्तव में गौ संरक्षण को लेकर गंभीर है तो उसे गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने जैसे मुद्दों पर स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए।

    कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में लगभग दो दशकों से भाजपा की सरकार है। ऐसे में गौ संरक्षण, प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी उसी की बनती है। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे शासनकाल के बावजूद इन मुद्दों पर अपेक्षित परिणाम सामने नहीं आए हैं। पटवारी ने सभी सामाजिक, धार्मिक और हिंदूवादी संगठनों से अपील की कि वे राजनीतिक विचारधाराओं से ऊपर उठकर मामले की सच्चाई सामने लाने में सहयोग करें तथा जिन लोगों के पास इस प्रकरण से जुड़ी जानकारी है, वे जांच एजेंसियों के समक्ष उसे प्रस्तुत करें।

    उन्होंने बताया कि कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता अभिनव बरोलिया 9 जून को ईओडब्ल्यू के समक्ष उपस्थित होकर अपने बयान दर्ज कराएंगे और उपलब्ध साक्ष्य सौंपेंगे। कांग्रेस को विश्वास है कि जांच के बाद पूरे मामले की वास्तविकता सामने आएगी और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होगी।

    Latest articles

    बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, पूछा- बीमार बच्चे अस्पताल क्यों नहीं पहुंचे?

    बालाघाट। Balaghat Tribal Children Death : मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और आदिवासी...

    Kirnapur Protest: पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प, पत्थरबाजी के बाद लाठीचार्ज और आंसू गैस

    बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के किरनापुर में मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान पुलिस...

    MP Weather: मानसून के 15 दिन बाकी, मध्य प्रदेश में 88% बारिश; 37 जिलों में कोटा अधूरा

    भोपाल। MP Weather : मध्य प्रदेश में मानसून सीजन अपने अंतिम दौर में पहुंच...

    More like this

    बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, पूछा- बीमार बच्चे अस्पताल क्यों नहीं पहुंचे?

    बालाघाट। Balaghat Tribal Children Death : मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और आदिवासी...

    Kirnapur Protest: पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प, पत्थरबाजी के बाद लाठीचार्ज और आंसू गैस

    बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के किरनापुर में मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान पुलिस...