More
    Homeमध्यप्रदेशएमपी को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा: NH-347B बनेगा विकास और कनेक्टिविटी...

    एमपी को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा: NH-347B बनेगा विकास और कनेक्टिविटी का नया गलियारा

    Published on

    spot_img

    भोपाल। मोदी सरकार ने मध्यप्रदेश को नई इंफ्रास्ट्रक्चर सौगात दी है। जुलवानिया-खंडवा-बैतूल मार्ग पर स्थित NH-347B को अपग्रेड करने का निर्णय केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। यह परियोजना 233.653 किलोमीटर लंबी होगी और इसे पूरा करने में लगभग 4415.50 करोड़ रुपये खर्च आएंगे।

    केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस हाईवे के अपग्रेड से आदिवासी क्षेत्रों और नर्मदा नदी के पास के इलाकों में विकास कार्यों में तेजी आएगी। सड़क विस्तार परियोजना के तहत हिवरखेड़ी-रोशनी-आशापुर-रुधी खंड को दो लेन की पक्की सड़क में बदला जाएगा। साथ ही जुलवानिया खंड को हाइब्रिड एन्यूटी मोड के तहत 2 लेन से 4 लेन सड़क में विस्तारित किया जाएगा।

    परियोजना के अंतर्गत खरगोन जिले में 16.20 किमी लंबा ग्रीनफील्ड बायपास भी विकसित किया जाएगा। यह नया कॉरिडोर एमपी में बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगा और छह पीएम गतिशक्ति आर्थिक नोड्स को जोड़ते हुए मल्टी-मॉडल इंटीग्रेशन को बढ़ावा देगा।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा, NH-347B से न केवल स्थानीय लोगों को रोजगार और सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि पर्यटकों के लिए भी यह मार्ग नर्मदा नदी के आसपास के सुंदर स्थलों तक पहुंच को आसान बनाएगा। आदिवासी क्षेत्रों में विकास की नई गति आएगी। एमपी में इस हाईवे के अपग्रेड से न केवल सड़क परिवहन सुगम होगा, बल्कि यह क्षेत्र आर्थिक और पर्यटन गतिविधियों के लिए भी नया अवसर प्रस्तुत करेगा।

    Latest articles

    बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, पूछा- बीमार बच्चे अस्पताल क्यों नहीं पहुंचे?

    बालाघाट। Balaghat Tribal Children Death : मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और आदिवासी...

    Kirnapur Protest: पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प, पत्थरबाजी के बाद लाठीचार्ज और आंसू गैस

    बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के किरनापुर में मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान पुलिस...

    MP Weather: मानसून के 15 दिन बाकी, मध्य प्रदेश में 88% बारिश; 37 जिलों में कोटा अधूरा

    भोपाल। MP Weather : मध्य प्रदेश में मानसून सीजन अपने अंतिम दौर में पहुंच...

    More like this