More
    Homeमध्यप्रदेशसीएम मोहन यादव के काफिले में शामिल हुई 500 किमी रेंज वाली...

    सीएम मोहन यादव के काफिले में शामिल हुई 500 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार

    Published on

    spot_img

    भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत को बढ़ावा देने के लिए अपने आधिकारिक काफिले में आधुनिक इलेक्ट्रिक कार शामिल की है। विकसित भारत-2047 के संदेश वाली यह ई-कार सरकार की हरित ऊर्जा और आत्मनिर्भरता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

    मुख्यमंत्री अब उन चुनिंदा मुख्यमंत्रियों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने सरकारी उपयोग में इलेक्ट्रिक वाहनों को प्राथमिकता दी है। नई इलेक्ट्रिक एसयूवी महिंद्रा XEV 9e एक बार चार्ज होने पर 500 किमी तक की दूरी तय कर सकती है, जिससे ईंधन की खपत में कमी और पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा।

    कार का पंजीयन नंबर MP02 VB 2047 भी विशेष संदेश लिए हुए है। इसमें VB को विकसित भारत और “2047” को स्वतंत्रता की 100वीं वर्षगांठ तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प से जोड़ा गया है।मुख्यमंत्री ने इस कदम को ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने और सरकारी तंत्र में हरित तकनीक के उपयोग की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। इस पहल से आम जनता में भी स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन अपनाने की प्रेरणा मिल सकती है।

    सरकारी सूत्रों के अनुसार, डॉ. मोहन यादव ईंधन बचत, स्वदेशी विकल्प और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य के लिए अहम मानते हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री ने अपने दौरे के दौरान साधारण और मितव्ययी परिवहन का प्रयोग कर सादगी का उदाहरण भी पेश किया है।

    Latest articles

    गुरु रविदास जयंती पर MP में भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, 21 हजार स्थानों पर होगा दीपोत्सव

    29 जुलाई से शुरू होगा अभियान, वाराणसी की जन्मस्थली की पावन मिट्टी लेकर पहुंचेगी...

    MP IAS Transfer: 8 IAS अफसरों को नई जिम्मेदारी, पार्थ जायसवाल बने शहडोल कलेक्टर

    मिशा सिंह को नगरीय प्रशासन में अहम जिम्मेदारी, बालाघाट-छतरपुर समेत चार जिलों के कलेक्टर...

    MP में आंगनवाड़ी बदलाव की नई इबारत लिखेंगे जमीनी अनुभव और डिजिटल नवाचार

    राज्य स्तरीय विचार-मंथन में आयुक्त निधि निवेदिता का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, उत्कृष्ट मॉडलों...

    ‘राणा जी 2.0’ रिलीज होते ही माहिरा शर्मा विवादों में

    मुंबई। बॉलीवुड के क्लासिक गानों को नए अंदाज में पेश करने का ट्रेंड लगातार...

    More like this