More
    Homeमध्यप्रदेशदिल्ली होटल अग्निकांड: 21 लोगों की मौत, 11 विदेशी नागरिक शामिल, मालिक...

    दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 लोगों की मौत, 11 विदेशी नागरिक शामिल, मालिक हिरासत में

    Published on

    spot_img

    नई दिल्ली । नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लरिश स्टे होटल में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 लोग घायल हो गए। मृतकों में 11 विदेशी नागरिक (9 अफ्रीकी और 2 तुर्कमेनिस्तान के) शामिल हैं। घायलों में 19 की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग सुबह करीब 8:50 बजे होटल के बेसमेंट स्थित रेस्टोरेंट में लगी और देखते ही देखते छह मंजिला इमारत में फैल गई। हादसे के दौरान कई लोग जान बचाने के लिए तीसरी और चौथी मंजिल से कूदते नजर आए। फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से 40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों का इलाज मैक्स, एम्स और सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है।

    होटल अग्निकांड मुख्य बातें

    -21 लोगों की मौत, 35 घायल
    -मृतकों में 11 विदेशी नागरिक
    -होटल मालिक लवकेश बजाज हिरासत में
    -होटल के पास फायर NOC नहीं थी
    -लाइसेंस 6 कमरों का, संचालित हो रहे थे 25 कमरे
    -40 लोगों का रेस्क्यू, 10 पुलिसकर्मी भी घायल

    जांच में सामने आईं बड़ी लापरवाहियां

    -होटल में फायर सेफ्टी मानकों का पालन नहीं किया गया था।
    -प्रवेश और निकास के लिए केवल एक संकरा रास्ता था।
    -बेसमेंट रेस्टोरेंट में आग लगने के बाद धुआं तेजी से पूरी इमारत में फैल गया।
    -पुलिस ने होटल मालिक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Latest articles

    बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, पूछा- बीमार बच्चे अस्पताल क्यों नहीं पहुंचे?

    बालाघाट। Balaghat Tribal Children Death : मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और आदिवासी...

    Kirnapur Protest: पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प, पत्थरबाजी के बाद लाठीचार्ज और आंसू गैस

    बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के किरनापुर में मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान पुलिस...

    MP Weather: मानसून के 15 दिन बाकी, मध्य प्रदेश में 88% बारिश; 37 जिलों में कोटा अधूरा

    भोपाल। MP Weather : मध्य प्रदेश में मानसून सीजन अपने अंतिम दौर में पहुंच...

    More like this