More
    Homeमध्यप्रदेश90% से अधिक अंक लाने वाले 50 चित्रांश विद्यार्थियों का सम्मान

    90% से अधिक अंक लाने वाले 50 चित्रांश विद्यार्थियों का सम्मान

    Published on

    spot_img

    सफलता का मंत्र दिया-‘रिजल्ट नहीं, परफॉर्मेंस पर करें फोकस’

    भोपाल। कायस्थ समाज की अग्रणी संस्था कायस्थम मध्यप्रदेश द्वारा दुष्यंत संग्रहालय में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 50 चित्रांश विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इनमें 12वीं के 15 और 10वीं के 35 विद्यार्थी शामिल रहे। विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह, प्रमाण-पत्र एवं प्रोत्साहन सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया।
    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त मनोज श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का मूल मंत्र परिणाम की चिंता छोड़कर प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करना है। उन्होंने कहा कि जो छात्र पूरी निष्ठा से प्रक्रिया और तैयारी पर ध्यान देते हैं, वही लंबे समय में बेहतर परिणाम प्राप्त करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के अति प्रयोग से बचने और अध्ययन को प्राथमिकता देने की सलाह दी। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर देश और समाज के लिए उपयोगी नागरिक बनने का आह्वान किया।

    समारोह की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार एवं चिंतक महेश श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता के पीछे माता-पिता का त्याग और परिश्रम भी छिपा होता है। उन्होंने युवाओं से भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों से जुड़े रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सही उद्देश्य और निरंतर मेहनत जीवन को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाती है। कार्यक्रम में करियर काउंसलर अभिषेक खरे और उद्यमी निखिल श्रीवास्तव ने भी विद्यार्थियों को करियर एवं भविष्य की चुनौतियों को लेकर मार्गदर्शन दिया। कायस्थम के अध्यक्ष प्रलय श्रीवास्तव ने बताया कि संस्था हर वर्ष इस सम्मान समारोह का आयोजन करेगी तथा बुक बैंक, करियर काउंसलिंग, स्वास्थ्य शिविर और सामाजिक सहायता जैसे कार्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे।

    दिवंगतों के स्मृति में प्रोत्साहन राशि

    कायस्थम मध्य प्रदेश के इस आयोजन में कायस्थ समाज के कुछ प्रमुख लोगों ने अपने दिवंगत परिजनों की स्मृति में सर्वाधिक प्राप्तांक वाले नौ विद्यार्थियों को अपनी तरफ से स्मृति चिन्ह के अलावा प्रोत्साहन राशि प्रदान की। बैंक से सेवानिवृत एजीएम श्री राकेश खरे ने अपने पिता स्व. श्री हरिशंकर श्रीवास्तव की स्मृति में 10 वीं में सर्वाधिक प्राप्तांक वाली कान्वेंट स्कूल ईदगाह भोपाल की दिया सक्सेना (99.2%)और प्रेजेटेशन कॉन्वेंट स्कूल जम्मू की 12 वीं की आराध्या खरे (98%)को स्व. डॉ. जे. एन. खरे की स्मृति में क्रमशः 3100-3100 रुपये, सहकारिता विभाग के ऑडिट ऑफिसर तुमुल सिन्हा ने अपने पिता स्व.श्री शिवप्रकाश सिन्हा की स्मृति में 12 वीं में द्वितीय सर्वाधिक 97 % प्राप्तांक वाली अदिति श्रीवास्तव और 10 वीं में द्वितीय सर्वाधिक 99% प्राप्तांक वाले छात्र आकाँश सक्सेना तथा विज्ञान एवँ प्रौद्योगिकी के पूर्व वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राजेश सक्सेना ने अपनी माँ स्व. सुषमा देवी सक्सेना की स्मृति में दसवीं की कु. अनिका सक्सेना (99%)को 2500-2500 रुपये की प्रोत्साहन राशि भेंट की । इसी प्रकार राजा रामन्ना प्रगत प्रौद्योगिकी केंद्र इंदौर के वैज्ञानिक अधिकारी भूपेंद्र भूषण श्रीवास्तव की ओर से उनकी मां स्व. श्रीमती दुर्गावती श्रीवास्तव की याद में 10 वीं में तृतीय सर्वाधिक 96.4% प्राप्तांक वाली छात्रा कु. नम्रता सक्सेना एवं कु. एशिता श्रीवास्तव को तथा 12 वीं में तृतीय सर्वाधिक 98.2% प्राप्तांक वाली कु. दिवा श्रीवास्तव और अनुवंश सक्सेना को 1100-1100 रुपये की नगद प्रोत्साहन राशि, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया। श्री पराग श्रीवास्तव ने अपने पिता स्व.श्री राम कृपाल श्रीवास्तव की स्मृति में 10वीं और 12वीं में सर्वोच्च अंक हासिल करने वाली छात्राओं को ₹2500-2500 की प्रोत्साहन राशि अतिथियों से भेंट करवाई । उक्त प्रोत्साहन राशि और स्मृति चिन्ह कायस्थम के प्रतिभा सम्मान , स्मृति चिन्ह,प्रमाण पत्र के अलावा दी गई ।

     

    Latest articles

    मोहन सरकार का बड़ा फैसला- 46.80 लाख परिवारों को करायेगी जमीन की रजिस्ट्री

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में...

    ट्विषा शर्मा केस: सास और पति 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, जेल भेजे गए

    भोपाल। मॉडल-अभिनेत्री ट्विषा शर्मा की मौत के हाई-प्रोफाइल मामले में नया घटनाक्रम सामने आया...

    सीबीएसई विवाद: ऑन स्क्रीन मार्किंग मामले में चेयरमैन और सचिव का ट्रांसफर, जांच के आदेश

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सीबीएसई के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता...

    ईंधन महंगाई का नया झटका-पेट्रोल-डीजल में 10 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ सकते हैं दाम

    नई दिल्ली। देश में आम जनता की जेब पर महंगाई का दबाव बढऩे वाला...

    More like this

    मोहन सरकार का बड़ा फैसला- 46.80 लाख परिवारों को करायेगी जमीन की रजिस्ट्री

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में...

    ट्विषा शर्मा केस: सास और पति 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, जेल भेजे गए

    भोपाल। मॉडल-अभिनेत्री ट्विषा शर्मा की मौत के हाई-प्रोफाइल मामले में नया घटनाक्रम सामने आया...

    सीबीएसई विवाद: ऑन स्क्रीन मार्किंग मामले में चेयरमैन और सचिव का ट्रांसफर, जांच के आदेश

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सीबीएसई के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता...