More
    Homeमध्यप्रदेशMP पुलिस का अवैध हथियारों पर बड़ा प्रहार: 15 दिनों में 87...

    MP पुलिस का अवैध हथियारों पर बड़ा प्रहार: 15 दिनों में 87 हथियार बरामद, कई फैक्ट्रियों का भंडाफोड़

    Published on

    spot_img

    भोपाल। प्रदेश में अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए मध्यप्रदेश पुलिस ने पिछले 15 दिनों में व्यापक अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। राज्यभर में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 87 अवैध हथियार, 23 धारदार हथियार, बड़ी मात्रा में कारतूस तथा हथियार निर्माण उपकरण जब्त किए हैं। इस दौरान कई तस्करों, हथियार निर्माताओं और अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

    खरगोन बना कार्रवाई का केंद्र, 35 अवैध हथियार जब्त
    खरगोन जिले में पुलिस ने तीन अलग-अलग बड़ी कार्रवाइयों में कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया। भीकनगांव और बमनाला पुलिस ने हथियार तस्करी में शामिल तीन आरोपियों को पकड़कर 12 देशी पिस्टल और एक देशी कट्टा बरामद किया। वहीं गोगावां और सनावद पुलिस ने ग्राम सिगनूर में संचालित अवैध हथियार फैक्ट्री पर छापा मारकर पांच सिकलीगर आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक अन्य कार्रवाई में 55 हजार रुपये के इनामी बदमाश समेत दो आरोपियों को पकड़कर जंगल में छिपाए गए 11 अवैध हथियार बरामद किए गए। कुल मिलाकर जिले से 35 अवैध फायर आर्म्स और भारी मात्रा में निर्माण सामग्री जब्त की गई।

    मुरैना में 15 हथियार और 27 जिंदा राउंड बरामद
    मुरैना जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हत्या के प्रयास, फायरिंग और चोरी जैसे गंभीर मामलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 15 अवैध हथियार, 27 जिंदा कारतूस, अधिया और अन्य सामग्री जब्त कर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया।

    धार में यूपी के गैंगस्टर समेत हथियार निर्माता गिरफ्तार
    मनावर क्षेत्र में पुलिस ने उत्तरप्रदेश के एक गैंगस्टर और सिकलीगर को गिरफ्तार कर चार देशी पिस्टल तथा हथियार निर्माण उपकरण बरामद किए। वाहन चेकिंग के दौरान भी एक आरोपी से पिस्टल, मैग्जीन और जिंदा कारतूस जब्त किए गए।

    दतिया, गुना और नीमच में फैक्ट्रियों का खुलासा
    दतिया के उनाव थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री का पर्दाफाश कर कई कट्टे, पिस्टल और निर्माण सामग्री जब्त की। गुना में उत्तरप्रदेश के हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर तीन कट्टे बरामद किए गए, जबकि डकैती की योजना बना रहे पांच बदमाशों को भी हथियारों सहित पकड़ा गया। नीमच में अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा कर तीन देशी पिस्टल और निर्माण में प्रयुक्त मशीनें जब्त की गईं।

    भोपाल में बालक से मिलीं 15 तलवारें और 8 छुरे
    राजधानी भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक विधि-विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लेकर उसके कब्जे से 15 तलवारें और 8 छुरे बरामद किए, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

    ग्वालियर सहित कई जिलों में लगातार कार्रवाई
    ग्वालियर में सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो पोस्ट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर देशी कट्टा जब्त किया गया। इसके अलावा इंदौर, शिवपुरी, टीकमगढ़, अलीराजपुर, छतरपुर, बुरहानपुर और उज्जैन में भी अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चलाकर पिस्टल, कट्टे, बंदूकें और कारतूस बरामद किए गए।

     

    Latest articles

    बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, पूछा- बीमार बच्चे अस्पताल क्यों नहीं पहुंचे?

    बालाघाट। Balaghat Tribal Children Death : मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और आदिवासी...

    Kirnapur Protest: पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प, पत्थरबाजी के बाद लाठीचार्ज और आंसू गैस

    बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के किरनापुर में मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान पुलिस...

    MP Weather: मानसून के 15 दिन बाकी, मध्य प्रदेश में 88% बारिश; 37 जिलों में कोटा अधूरा

    भोपाल। MP Weather : मध्य प्रदेश में मानसून सीजन अपने अंतिम दौर में पहुंच...

    More like this

    बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, पूछा- बीमार बच्चे अस्पताल क्यों नहीं पहुंचे?

    बालाघाट। Balaghat Tribal Children Death : मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और आदिवासी...

    Kirnapur Protest: पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प, पत्थरबाजी के बाद लाठीचार्ज और आंसू गैस

    बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के किरनापुर में मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान पुलिस...