More
    Homeमध्यप्रदेशउज्जैन में सड़क चौड़ीकरण प्रभावितों को मुफ्त मकान-दुकान, 1211 करोड़ के विकास...

    उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण प्रभावितों को मुफ्त मकान-दुकान, 1211 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

    Published on

    spot_img

    भोपाल/उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित परिवारों और दुकानदारों को बड़ी राहत देने की घोषणा की है। सड़क चौड़ीकरण के लिए स्वेच्छा से अपने मकान देने वाले परिवारों को सरकार मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में नि:शुल्क आवास उपलब्ध कराएगी। वहीं, प्रभावित दुकानदारों को विकसित मार्केट में दुकानें दी जाएंगी। मुख्यमंत्री ने शहर में 1211.34 करोड़ रुपये के विकास एवं जीर्णोद्धार कार्यों का भूमिपूजन भी किया। साथ ही 17 नवंबर को चिड़ियाघर और रेस्क्यू सेंटर का भूमिपूजन करने की घोषणा की।

    मुख्यमंत्री मंगलवार को उज्जैन में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि शहर के विकास में जिन परिवारों ने अपने मकान देकर सहयोग किया है, उनके आवास की व्यवस्था करना सरकार की जिम्मेदारी है। इसके लिए नगर निगम और कलेक्टर को मल्टीस्टोरी आवासीय योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभावित परिवारों को इसमें मुफ्त मकान उपलब्ध कराए जाएंगे।

    प्रभावित दुकानदारों के लिए विकसित होंगे मार्केट

    डॉ. यादव ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के कारण जिन दुकानदारों की दुकानें प्रभावित हुई हैं, उन्हें भी राहत दी जाएगी। उज्जैन विकास प्राधिकरण और नगर निगम अलग-अलग स्थानों पर नए मार्केट विकसित करेंगे। इनमें प्रभावित दुकानदारों को दुकानें आवंटित की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों के दौरान यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि किसी परिवार का आवास और आजीविका प्रभावित न हो।

    सिंहस्थ क्षेत्र में जमीन देने वाले किसानों को चार गुना मुआवजा

    मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ मेला क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए जमीन देने वाले किसानों को भूमि अधिग्रहण के बदले चार गुना मुआवजे के चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। मेला क्षेत्र में नई सड़कों के निर्माण के साथ सीवर लाइन का विस्तार भी किया जा रहा है।

    अंगारेश्वर और गढ़कालिका तीर्थ क्षेत्र का होगा विकास

    मुख्यमंत्री ने 1211.34 करोड़ रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास एवं जीर्णोद्धार कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें शिप्रा नदी के तट पर स्थित अंगारेश्वर महादेव मंदिर और गढ़कालिका माता मंदिर के तीर्थ क्षेत्र का विकास भी शामिल है। उन्होंने कहा कि उज्जैन की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के साथ शहर की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है।

    डॉ. यादव ने कहा कि महाकाल महालोक के निर्माण के बाद उज्जैन में धार्मिक पर्यटन को नई गति मिली है। वर्ष 2022 के बाद शहर में व्यापक बदलाव हुए हैं। सरकार का लक्ष्य सिंहस्थ-2028 को भव्य और दिव्य स्वरूप देना है। इसके लिए विकास और अधोसंरचना से जुड़े कार्य प्राथमिकता से पूरे किए जा रहे हैं।

     

     

    Latest articles

    आपातकाल में संजय गांधी का बढ़ता दखल, इंदिरा पर था दबाव: सोनिया गांधी ने आत्मकथा में किए कई खुलासे

    भोपाल। देश में आपातकाल के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के फैसलों पर उनके...

    CISCE Board Exam 2027: 12वीं की परीक्षा 9 फरवरी से, 10वीं का पहला पेपर 15 फरवरी को

    नई दिल्ली। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने वर्ष 2027 की...

    निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पाकिस्तानी का वीडियो, जांच एजेंसियां सतर्क

    भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस की निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पाकिस्तान...

    इंदौर की अनादि तागड़े बनीं भारतीय अंडर-19 ए टीम की कप्तान, गेंदबाजी में दिखाया दम

    इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर की उभरती क्रिकेटर अनादि तागड़े को भारतीय महिला अंडर-19 ए...

    More like this

    आपातकाल में संजय गांधी का बढ़ता दखल, इंदिरा पर था दबाव: सोनिया गांधी ने आत्मकथा में किए कई खुलासे

    भोपाल। देश में आपातकाल के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के फैसलों पर उनके...

    CISCE Board Exam 2027: 12वीं की परीक्षा 9 फरवरी से, 10वीं का पहला पेपर 15 फरवरी को

    नई दिल्ली। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने वर्ष 2027 की...

    निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पाकिस्तानी का वीडियो, जांच एजेंसियां सतर्क

    भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस की निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पाकिस्तान...