More
    Homeमध्यप्रदेशट्विषा शर्मा केस: सास और पति 14 दिन की न्यायिक हिरासत में,...

    ट्विषा शर्मा केस: सास और पति 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, जेल भेजे गए

    Published on

    spot_img

    भोपाल। मॉडल-अभिनेत्री ट्विषा शर्मा की मौत के हाई-प्रोफाइल मामले में नया घटनाक्रम सामने आया है। अदालत ने आरोपी सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब दोनों अगले 14 दिन के लिए जेल में रहेंगे।

    सीबीआई ने मंगलवार दोपहर आरोपियों को विशेष अदालत में पेश किया। एजेंसी ने रिमांड बढ़ाने की मांग नहीं की, बल्कि दोनों को सीधे न्यायिक हिरासत में भेजने की सिफारिश की।

    मामले की जांच और पूछताछ

    सीबीआई ने पहले पांच दिन की रिमांड के दौरान गिरिबाला और समर्थ से पूछताछ की थी। जांच में ट्विषा की मौत से जुड़े साजिश के कई पहलुओं को जोड़ने के लिए समर्थ को दोबारा रिमांड पर लेना जरूरी माना जा रहा था। आरोपियों ने अपने ऊपर लगे मारपीट और सबूतों से छेड़छाड़ के आरोपों को खारिज किया है और कहा कि ट्विषा के साथ उनके संबंध सामान्य थे।

    सुनवाई के दौरान गिरिबाला ने आरोप लगाया कि ट्विषा के वकील ने उनके बेटे के साथ जबलपुर कोर्ट में मारपीट की। इस पर वकील अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि कोर्ट में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, और अगर ऐसा हुआ है तो फुटेज निकलवाकर जांच कर ली जाए।

    साइबर और फोरेंसिक जांच

    जांच के दौरान एक गंभीर लापरवाही भी सामने आई। जिस लिगेचर बेल्ट के सहारे ट्विषा फंदे पर लटकी मिली थीं, उसे तुरंत फोरेंसिक जांच के लिए नहीं भेजा गया। जांच अधिकारी एसआई दिनेश शर्मा ने इसे दो दिन तक अपनी कार में रखा। सीबीआई अब उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस जारी करने की तैयारी कर रही है।

    सोने के उपहारों की जब्ती की तैयारी

    सीबीआई शादी के समय ट्विषा को मिले सोने के उपहार (स्त्रीधन) को जब्त करने की तैयारी भी कर रही है। इसके लिए एक जौहरी को बुलाया गया है, जो जेवरात की शुद्धता और वर्तमान मूल्य का आकलन करेगा। यह जब्ती दहेज प्रताड़ना और वित्तीय सबूत के रूप में केस डायरी में शामिल की जाएगी।

    Latest articles

    गुरु रविदास जयंती पर MP में भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, 21 हजार स्थानों पर होगा दीपोत्सव

    29 जुलाई से शुरू होगा अभियान, वाराणसी की जन्मस्थली की पावन मिट्टी लेकर पहुंचेगी...

    MP IAS Transfer: 8 IAS अफसरों को नई जिम्मेदारी, पार्थ जायसवाल बने शहडोल कलेक्टर

    मिशा सिंह को नगरीय प्रशासन में अहम जिम्मेदारी, बालाघाट-छतरपुर समेत चार जिलों के कलेक्टर...

    MP में आंगनवाड़ी बदलाव की नई इबारत लिखेंगे जमीनी अनुभव और डिजिटल नवाचार

    राज्य स्तरीय विचार-मंथन में आयुक्त निधि निवेदिता का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, उत्कृष्ट मॉडलों...

    ‘राणा जी 2.0’ रिलीज होते ही माहिरा शर्मा विवादों में

    मुंबई। बॉलीवुड के क्लासिक गानों को नए अंदाज में पेश करने का ट्रेंड लगातार...

    More like this