More
    Homeमध्यप्रदेशचर्चित ट्विशा शर्मा केस- गिरिबाला-समर्थ का लगे आरोपों से इनकार, आज कोर्ट...

    चर्चित ट्विशा शर्मा केस- गिरिबाला-समर्थ का लगे आरोपों से इनकार, आज कोर्ट में पेशी संभव

    Published on

    spot_img

    भोपाल। राजधानी के ट्विशा शर्मा मौत मामले में जांच के दौरान आरोपी समर्थ और उनकी मां, पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने अपने ऊपर लगे मारपीट और साक्ष्यों से छेड़छाड़ के आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। दोनों का कहना है कि ट्विशा के साथ उनके संबंध सामान्य और सौहार्दपूर्ण थे।

    सीबीआई फिलहाल उनके बयानों का उपलब्ध साक्ष्यों से मिलान कर रही है। मामले से जुड़े घटनाक्रम का सोमवार को रीक्रिएशन भी किया गया, जबकि जब्त साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच जारी है। आज रिमांड अवधि समाप्त हो रही है, जिसके बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा सकता है।

    पुलिस जांच के घेरे में अधिकारी

    इधर ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच में गंभीर लापरवाही सामने आई है। जिस लिगेचर बेल्ट से ट्विशा को फंदे पर लटका पाया गया था, उसे घटनास्थल से बरामद होने के बाद दो दिन तक संबंधित सब-इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा अपनी कार में ही रखते रहे। बाद में हंगामे के बाद उसे फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) भेजा गया। इस लापरवाही के बाद सीबीआई अब संबंधित अधिकारी से पूछताछ की तैयारी कर रही है। पोस्टमार्टम प्रक्रिया के दौरान भी यह अहम साक्ष्य एम्स अस्पताल में सुरक्षित रूप से जमा नहीं कराया गया था, जिससे जांच की दिशा पर सवाल उठे हैं।

    परिजनों जताई हत्या की आशंका

    परिजनों ने शुरुआत से ही मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई थी। उनका कहना है कि यदि यह आत्महत्या थी, तो फंदे में इस्तेमाल वस्तु को सुरक्षित क्यों नहीं रखा गया। इसी बीच जांच में यह भी सामने आया है कि ट्विशा जिस कंपनी में कार्यरत थीं, वहां पिछले 6-7 महीनों से वेतन नहीं मिल रहा था। जांच एजेंसियां अब आर्थिक दबाव, व्यक्तिगत संबंधों और मानसिक स्थिति जैसे पहलुओं की भी गहराई से जांच कर रही हैं।

    Latest articles

    बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का जलवा कायम, ‘मिर्जापुर-द मूवी’ भी मजबूत; ‘हैवान’ की हालत खराब

    मुंबई। Box Office Collection: सिनेमाघरों में इस समय कई फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस...

    इंडोनेशिया में 240 यात्रियों वाला जहाज लापता, जावा सागर में टूटा संपर्क

    जकार्ता। Indonesia Ship Missing: इंडोनेशिया में करीब 240 यात्रियों को लेकर जा रहा यात्री...

    ब्रिक्स में साझा करेंसी का प्रस्ताव नहीं, अपनी मुद्राओं में होगा कारोबार; नई दिल्ली घोषणा में पहलगाम हमले की निंदा

    नई दिल्ली। BRICS Summit 2026: भारत की मेजबानी में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन...

    मप्र: CM मोहन यादव के दिल्ली दौरों से भाजपा में सियासी हलचल

    भोपाल। Madhya Pradesh Politics: मध्य प्रदेश में सत्ता और संगठन में संभावित बदलाव की...

    More like this