More
    Homeमध्यप्रदेश1 जून से शुरू होगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को मिलेगी आधुनिक...

    1 जून से शुरू होगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को मिलेगी आधुनिक खेती की ट्रेनिंग और सुविधाएं

    Published on

    spot_img

    सरकार गांव-गांव पहुंचाकर देगी बीज, क्रेडिट कार्ड और खेती सुधार की जानकारी

    भोपाल। देश में पहली बार 1 जून से 30 जून तक ‘खेत बचाओ अभियान’ चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारी सीधे गांवों में पहुंचकर किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, संतुलित उर्वरक उपयोग और बेहतर फसल प्रबंधन के गुर सिखाएंगे।

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि अभियान का उद्देश्य किसानों की पैदावार बढ़ाना और उन्हें आधुनिक कृषि पद्धतियों से जोड़ना है। इस दौरान किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, स्वाइल हेल्थ कार्ड और कृषि उपकरण जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

    बीज उपलब्धता और फसल सुरक्षा पर जोर

    कृषि मंत्री ने कहा कि गुणवत्तायुक्त बीज फसल उत्पादन की सबसे अहम शर्त है। खरीफ 2026 के लिए देश में 173 लाख क्विंटल बीज की आवश्यकता है, जबकि 192 लाख क्विंटल बीज उपलब्ध हैं, यानी जरूरत से करीब 11% अधिक भंडार तैयार किया गया है।मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए राष्ट्रीय स्तर पर 1.74 लाख क्विंटल बीज भंडार भी तैयार किया गया है, ताकि बारिश में देरी या पुनर्बुवाई की स्थिति में किसानों को परेशानी न हो।

    फार्मर आईडी और प्राकृतिक खेती पर फोकस

    किसानों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से देने के लिए फार्मर आईडी अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। अब तक 9.76 करोड़ से अधिक फार्मर आईडी बनाई जा चुकी हैं। इसके साथ ही प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। देश में 20 लाख किसान 8 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में प्राकृतिक खेती के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। छोटी जोत वाले किसानों के लिए इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को आय बढ़ाने का बेहतर विकल्प बताया गया है।

    Latest articles

    मोहन सरकार का बड़ा फैसला- 46.80 लाख परिवारों को करायेगी जमीन की रजिस्ट्री

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में...

    ट्विषा शर्मा केस: सास और पति 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, जेल भेजे गए

    भोपाल। मॉडल-अभिनेत्री ट्विषा शर्मा की मौत के हाई-प्रोफाइल मामले में नया घटनाक्रम सामने आया...

    सीबीएसई विवाद: ऑन स्क्रीन मार्किंग मामले में चेयरमैन और सचिव का ट्रांसफर, जांच के आदेश

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सीबीएसई के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता...

    ईंधन महंगाई का नया झटका-पेट्रोल-डीजल में 10 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ सकते हैं दाम

    नई दिल्ली। देश में आम जनता की जेब पर महंगाई का दबाव बढऩे वाला...

    More like this