More
    Homeमध्यप्रदेशदतिया उपचुनाव 2026: भाजपा ने सांसद भरत सिंह कुशवाह को चुनाव प्रभारी,...

    दतिया उपचुनाव 2026: भाजपा ने सांसद भरत सिंह कुशवाह को चुनाव प्रभारी, राहुल कोठारी बने सह-प्रभारी

    Published on

    spot_img

    भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा ने दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 के लिए चुनावी तैयारियों को तेज करते हुए महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बुधवार को जारी आदेश में ग्वालियर सांसद भरत सिंह कुशवाह को दतिया उपचुनाव का चुनाव प्रभारी और प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी को सह-प्रभारी नियुक्त किया है।

    दोनों नेताओं को चुनाव अभियान का समन्वय, संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी लाने और बूथ स्तर तक चुनावी रणनीति को प्रभावी ढंग से लागू करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा ने उपचुनाव को प्रतिष्ठा का चुनाव मानते हुए संगठन को पूरी तरह सक्रिय कर दिया है।

    कुशवाह वोट बैंक पर भाजपा की नजर

    राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भरत सिंह कुशवाह की नियुक्ति के पीछे सामाजिक समीकरण भी महत्वपूर्ण हैं। दतिया विधानसभा क्षेत्र में करीब 27 हजार कुशवाह मतदाता हैं, जिन्हें चुनावी परिणामों में निर्णायक माना जाता है।

    पिछले चार विधानसभा चुनावों में इस सीट पर जीत-हार का अंतर लगभग 10 से 12 हजार वोट के बीच रहा है। ऐसे में भाजपा कुशवाह समाज के मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ और मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। हालांकि, पार्टी ने इस संबंध में कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।

    30 जुलाई को मतदान, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे

    दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई 2026 को मतदान होगा, जबकि 3 अगस्त 2026 को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

    भाजपा ने इस उपचुनाव में पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। नरोत्तम मिश्रा ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी थीं, लेकिन पार्टी ने सर्वे रिपोर्ट और संगठनात्मक फीडबैक के आधार पर आशुतोष तिवारी को टिकट दिया।

    वहीं, कांग्रेस ने पूर्व विधायक घनश्याम सिंह को मैदान में उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।

    Latest articles

    बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, पूछा- बीमार बच्चे अस्पताल क्यों नहीं पहुंचे?

    बालाघाट। Balaghat Tribal Children Death : मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और आदिवासी...

    Kirnapur Protest: पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प, पत्थरबाजी के बाद लाठीचार्ज और आंसू गैस

    बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के किरनापुर में मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान पुलिस...

    MP Weather: मानसून के 15 दिन बाकी, मध्य प्रदेश में 88% बारिश; 37 जिलों में कोटा अधूरा

    भोपाल। MP Weather : मध्य प्रदेश में मानसून सीजन अपने अंतिम दौर में पहुंच...

    More like this

    बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, पूछा- बीमार बच्चे अस्पताल क्यों नहीं पहुंचे?

    बालाघाट। Balaghat Tribal Children Death : मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और आदिवासी...

    Kirnapur Protest: पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प, पत्थरबाजी के बाद लाठीचार्ज और आंसू गैस

    बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के किरनापुर में मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान पुलिस...