More
    Homeमध्यप्रदेश2028 में आम आदमी पार्टी प्रदेश की सभी 230 सीटों पर अकेले...

    2028 में आम आदमी पार्टी प्रदेश की सभी 230 सीटों पर अकेले लड़ेगी चुनाव

    Published on

    spot_img

    भोपाल। भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से निकली आम आदमी पार्टी (आप) आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सक्रिय नजर आ रही है। पार्टी के मप्र के सहप्रभारी एवं दिल्ली के पूर्व विधायक जय भगवान उपकार ने कि आप वर्ष 2028 में होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी और प्रदेश की सभी 230 सीटों पर अपने बलबूते पर लड़ेगी।
    उपकार ने यह भी कहा कि इसके साथ ही वर्ष 2027 के स्थानीय निकाय चुनावों में भी पार्टी सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसके अलावा गुजरात, गोवा, हिमाचल प्रदेश और उत्तरप्रदेश में आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए प्रदेश में व्यापक विस्तार अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत हाल ही में कई नई नियुक्तियां की गई हैं। इसी कड़ी में आगामी 14 जून को इंदौर के आनंदमोहन माथुर सभागृह में इंदौर जोन का राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे और वे अपना पदभार ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि वे पिछले कई दिनों से इंदौर सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगातार बैठकें कर कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी जनता से जुड़े मूलभूत मुद्दों जैसे बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, बढ़ती महंगाई और नीट घोटाले व पेपर लीक जैसे विषयों पर देशव्यापी आंदोलन कर रही है। नेताओं ने भरोसा जताया कि आगामी समय में आप मध्यप्रदेश में एक मजबूत और ईमानदार राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरेगी। इस मौके पर उनके साथ आप के जिला अध्यक्ष संदीप शर्मा, उपाध्यक्ष एड. कमल गुप्ता, संगठन मंत्री आकाश यादव भी मौजूद थे।

    Latest articles

    मोहन सरकार का बड़ा फैसला- 46.80 लाख परिवारों को करायेगी जमीन की रजिस्ट्री

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में...

    ट्विषा शर्मा केस: सास और पति 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, जेल भेजे गए

    भोपाल। मॉडल-अभिनेत्री ट्विषा शर्मा की मौत के हाई-प्रोफाइल मामले में नया घटनाक्रम सामने आया...

    सीबीएसई विवाद: ऑन स्क्रीन मार्किंग मामले में चेयरमैन और सचिव का ट्रांसफर, जांच के आदेश

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सीबीएसई के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता...

    ईंधन महंगाई का नया झटका-पेट्रोल-डीजल में 10 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ सकते हैं दाम

    नई दिल्ली। देश में आम जनता की जेब पर महंगाई का दबाव बढऩे वाला...

    More like this