More
    Homeविदेशइमरान खान का तीन मुख्य न्यायाधीशों को पत्र - जेल से जिंदा...

    इमरान खान का तीन मुख्य न्यायाधीशों को पत्र – जेल से जिंदा लौटना मुश्किल

    Published on

    spot_img

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और जेल में बंद इमरान खान ने अपनी सेहत को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने देश की तीन प्रमुख अदालतों के मुख्य न्यायाधीशों को पत्र लिखकर अपने और पत्नी बुशरा बीबी के बेहतर इलाज की मांग की है। इमरान का कहना है कि डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन हैमरेज और हार्ट अटैक का खतरा बताया है। उन्होंने आशंका जताई है कि जेल में मौजूदा हालात रहे तो उनका जिंदा बाहर लौटना मुश्किल हो सकता है।

    इमरान खान अगस्त 2023 से तोशखाना मामले में रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें रोजाना करीब 22 घंटे अकेले कोठरी में रखा जाता है। परिवार, वकीलों और बेटों से संपर्क करने पर भी पाबंदियां लगाई गई हैं।

    तीन अदालतों के मुख्य न्यायाधीशों को लिखा पत्र

    इमरान ने फेडरल कॉन्स्टिट्यूशनल कोर्ट, पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट और इस्लामाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों को पत्र भेजे हैं। उनके वकील सलमान सफदर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इन पत्रों को साझा किया है।

    पत्र में इमरान ने कहा कि उन्हें परिवार के सदस्यों और वकीलों से मिलने, बेटों से फोन पर बात करने, किताबें पढ़ने और टीवी देखने की अनुमति नहीं दी जा रही है। उनका दावा है कि इस साल उनके वकील को उनसे केवल चार बार मिलने दिया गया, जबकि बुशरा बीबी के वकील को उनसे एक ही बार मुलाकात की अनुमति मिली।

    इमरान के मुताबिक, पत्नी से हर सप्ताह होने वाली मुलाकात भी बिना कारण बताए बंद कर दी गई है। उनकी बहनें भी हिरासत में हैं और उन्हें उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा।

    मेडिकल बोर्ड की सिफारिशों पर अमल नहीं

    इमरान ने पत्र में दावा किया कि जेल के मेडिकल बोर्ड ने उनकी मानसिक परेशानी को स्वीकार किया था। बोर्ड ने परिवार और पत्नी से मुलाकात बढ़ाने, किताबें पढ़ने और टीवी देखने की सुविधा देने की सिफारिश की थी। हालांकि, जेल प्रशासन ने इन सिफारिशों पर अमल नहीं किया।

    उन्होंने आरोप लगाया कि जेल में उनके अभिवादन और कुरान की आयतें पढ़ने पर भी कोई जवाब नहीं देता। उनके अनुसार, इस तरह की पाबंदियां जानबूझकर लगाई गई हैं, ताकि उनका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो तथा उनका मनोबल टूट जाए।

    दाईं आंख की 85 फीसदी रोशनी जाने का दावा

    इमरान ने बताया कि 10 फरवरी को उनके वकील को मुलाकात के दौरान जानकारी मिली कि उनकी दाईं आंख की 85 फीसदी रोशनी जा चुकी है। उनका आरोप है कि इस गंभीर स्थिति की जानकारी न तो परिवार को दी गई और न ही कानूनी सलाहकारों को।

    उन्होंने ब्लड प्रेशर बढ़ने का भी जिक्र किया। इमरान के अनुसार, उनका रक्तचाप पहले 130 से 150 के बीच था, जो बाद में 170 और 10 नवंबर को 192-193 तक पहुंच गया।

    बुशरा बीबी की आंखों पर भी खतरा

    इमरान ने पत्नी बुशरा बीबी की बिगड़ती सेहत को भी चिंता का विषय बताया। उनके मुताबिक, अप्रैल में बुशरा की आंख के रेटिना में परेशानी हुई थी और जटिल सर्जरी कराई गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ऑपरेशन के बाद बुशरा को फिर अकेली कोठरी में भेज दिया गया।

    इमरान का कहना है कि हालिया मुलाकात में बुशरा रोशनी बर्दाश्त नहीं कर पा रही थीं और आंखें तक नहीं खोल पा रही थीं। उन्होंने आशंका जताई कि समय पर दूसरा ऑपरेशन नहीं हुआ तो बुशरा की आंखों की रोशनी हमेशा के लिए जा सकती है।

     

    Latest articles

    हरदा के गोदड़ी गांव में बीच सड़क पर युवक की नृशंस हत्या, दराती से हमले में गई जान

    हरदा। मध्यप्रदेश के हरदा जिले में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है।...

    उज्जैन के 3 हजार सफाई मित्रों को मिलेंगे 1.50 करोड़ रुपये, सीएम मोहन यादव ने की घोषणा

    स्वच्छता सर्वेक्षण में देश में पहला स्थान मिलने पर मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित उज्जैन। स्वच्छता...

    रायसेन मंडी में मुनीम पर जानलेवा हमला कर 15 लाख की लूट, कर्मचारी निकला साजिशकर्ता

    500 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगालकर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, लूटी गई...

    More like this

    हरदा के गोदड़ी गांव में बीच सड़क पर युवक की नृशंस हत्या, दराती से हमले में गई जान

    हरदा। मध्यप्रदेश के हरदा जिले में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है।...

    उज्जैन के 3 हजार सफाई मित्रों को मिलेंगे 1.50 करोड़ रुपये, सीएम मोहन यादव ने की घोषणा

    स्वच्छता सर्वेक्षण में देश में पहला स्थान मिलने पर मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित उज्जैन। स्वच्छता...