More
    Homeमध्यप्रदेशरायसेन मंडी में मुनीम पर जानलेवा हमला कर 15 लाख की लूट,...

    रायसेन मंडी में मुनीम पर जानलेवा हमला कर 15 लाख की लूट, कर्मचारी निकला साजिशकर्ता

    Published on

    spot_img

    500 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगालकर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, लूटी गई रकम में से 4 लाख रुपए बरामद

    भोपाल। मध्यप्रदेश के रायसेन की गल्ला मंडी में व्यापारी के कार्यालय में घुसकर मुनीम पर जानलेवा हमला करने और 10 से 15 लाख रुपए की नकदी लूटने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस वारदात की साजिश व्यापारी के ही एक कर्मचारी ने अपने साथी के साथ मिलकर रची थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई रकम में से 4 लाख रुपए बरामद किए हैं।

    पुलिस के मुताबिक, वारदात 12 नवंबर की रात की है। अज्ञात बदमाश रायसेन गल्ला मंडी स्थित व्यापारी के कार्यालय एवं गोदाम में घुसे। वहां सो रहे मुनीम के हाथ-पैर रस्सी से बांधकर उसके सिर पर गंभीर वार किए और कार्यालय में रखी लाखों रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल मुनीम को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया था। मामले में कोतवाली थाना रायसेन में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

    घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक नायक के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित की गईं। आरोपियों की गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के 500 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके अलावा 300 से ज्यादा हिस्ट्रीशीटरों से पूछताछ की गई। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से साक्ष्य जुटाए गए।

    तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिरों से मिली जानकारी और CCTV फुटेज के विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने वारदात करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर 4 लाख रुपए नकद, घटना के दौरान पहने गए कपड़े और जूते, लोहे का कटर, पेचकस तथा सब्बल जब्त किए गए।

    छह महीने पहले बनाई थी लूट की योजना

    पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने करीब छह महीने पहले ही लूट की योजना तैयार कर ली थी। उन्हें जानकारी थी कि मंडी में सीजन के दौरान व्यापारी के पास बड़ी मात्रा में नकदी रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए वारदात का समय तय किया गया। घटना वाली रात आरोपियों ने कार्यालय के ताले और वेंटिलेशन की जाली तोड़ी तथा खिड़की के रास्ते अंदर प्रवेश किया। मुनीम के जागने पर उसे काबू करने के लिए सिर पर ईंट से हमला किया। इसके बाद सब्बल से अलमारी तोड़कर नकदी लूट ली।

    पुलिस से बचने के लिए अपनाए कई तरीके

    आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए वारदात से पहले और बाद में मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट पर काली टेप लगाई थी। चेहरे ढंकने के साथ मुख्य सड़कों के बजाय अंदरूनी और घुमावदार रास्तों का इस्तेमाल किया। मोबाइल कॉल के स्थान पर टेलीग्राम से एक-दूसरे के संपर्क में रहे। रास्ते में कपड़े और जूते भी बदल लिए, ताकि पुलिस को कोई सुराग न मिले।

    हालांकि, पुलिस ने तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों को जोड़कर दोनों आरोपियों की पहचान कर ली। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले में आगे की विवेचना जारी है।

     

    Latest articles

    हरदा के गोदड़ी गांव में बीच सड़क पर युवक की नृशंस हत्या, दराती से हमले में गई जान

    हरदा। मध्यप्रदेश के हरदा जिले में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है।...

    उज्जैन के 3 हजार सफाई मित्रों को मिलेंगे 1.50 करोड़ रुपये, सीएम मोहन यादव ने की घोषणा

    स्वच्छता सर्वेक्षण में देश में पहला स्थान मिलने पर मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित उज्जैन। स्वच्छता...

    12 दिन में 1,437 करोड़ पार: ‘रामायण’ ने रचा इतिहास, दुनिया में पांचवीं सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बनी

    दूसरे सोमवार बॉक्स ऑफिस पर 57 फीसदी लुढ़की कमाई, अब ‘पुष्पा-2’ के रिकॉर्ड पर...

    More like this

    हरदा के गोदड़ी गांव में बीच सड़क पर युवक की नृशंस हत्या, दराती से हमले में गई जान

    हरदा। मध्यप्रदेश के हरदा जिले में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है।...

    उज्जैन के 3 हजार सफाई मित्रों को मिलेंगे 1.50 करोड़ रुपये, सीएम मोहन यादव ने की घोषणा

    स्वच्छता सर्वेक्षण में देश में पहला स्थान मिलने पर मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित उज्जैन। स्वच्छता...