More
    HomeखेलTeam India की जर्सी पहन भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी, बोले- ‘आज वह...

    Team India की जर्सी पहन भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी, बोले- ‘आज वह सपना पूरा हो गया’; आयरलैंड दौरे पर रच सकते हैं इतिहास

    Published on

    spot_img

    मुंबई। भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी के लिए मंगलवार का दिन बेहद खास रहा। सीनियर टीम इंडिया के साथ आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने से पहले उन्हें पहली बार भारतीय टीम की आधिकारिक जर्सी सौंपी गई। बीसीसीआई की ओर से भेजी गई नंबर-3 जर्सी को हाथ में लेकर वैभव कुछ देर तक उसे निहारते रहे। यह भावुक पल कैमरे में भी कैद हुआ।

    भारतीय टीम के थ्रो-डाउन स्पेशलिस्ट रघु ने उन्हें जर्सी सौंपी। जर्सी लेने से पहले वैभव ने रघु के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और फिर गर्व के साथ टीम इंडिया की जर्सी अपने हाथों में थामी।

    ‘आज वह सपना पूरा हो गया’

    जर्सी मिलने के बाद भावुक वैभव सूर्यवंशी ने कहा,
    “इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। जिस दिन पहली बार बल्ला थामकर मैदान पर कदम रखा था, आज वह सपना पूरा हो गया है। यह मेरे अब तक के करियर का सबसे बड़ा कदम है और इस अहसास को शब्दों में बयां करना नामुमकिन है।”

    आयरलैंड में डेब्यू कर बना सकते हैं इतिहास

    15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम में शामिल किया गया है। अगर उन्हें 26 या 28 जून को बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू का मौका मिलता है, तो वे भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे।
    ऐसा होने पर वह Sachin Tendulkar का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं, जिन्होंने 16 साल 205 दिन की उम्र में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था।

    IPL 2026 में मचाया था धमाल

    वैभव ने IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 मैचों में 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम की। वह IPL इतिहास में सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी भी बने। उनके शानदार प्रदर्शन के बाद ही उन्हें सीनियर टीम इंडिया में मौका मिला है। अब क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें आयरलैंड दौरे पर टिकी हैं, जहां वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय लिख सकते हैं।

    Latest articles

    गुरु रविदास जयंती पर MP में भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, 21 हजार स्थानों पर होगा दीपोत्सव

    29 जुलाई से शुरू होगा अभियान, वाराणसी की जन्मस्थली की पावन मिट्टी लेकर पहुंचेगी...

    MP IAS Transfer: 8 IAS अफसरों को नई जिम्मेदारी, पार्थ जायसवाल बने शहडोल कलेक्टर

    मिशा सिंह को नगरीय प्रशासन में अहम जिम्मेदारी, बालाघाट-छतरपुर समेत चार जिलों के कलेक्टर...

    MP में आंगनवाड़ी बदलाव की नई इबारत लिखेंगे जमीनी अनुभव और डिजिटल नवाचार

    राज्य स्तरीय विचार-मंथन में आयुक्त निधि निवेदिता का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, उत्कृष्ट मॉडलों...

    ‘राणा जी 2.0’ रिलीज होते ही माहिरा शर्मा विवादों में

    मुंबई। बॉलीवुड के क्लासिक गानों को नए अंदाज में पेश करने का ट्रेंड लगातार...

    More like this