More
    HomeखेलIND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, भारत ने...

    IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

    Published on

    spot_img

    हरारे। IND vs ZIM टी-20 सीरीज भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज की शानदार शुरुआत करते हुए पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हरा दिया। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए मैच में जीत से ज्यादा चर्चा 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की रही, जिन्होंने विस्फोटक अर्धशतक लगाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया।

    वैभव सूर्यवंशी ने केवल 15 साल 118 दिन की उम्र में अर्धशतक जड़कर सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। अर्धशतक पूरा करने के बाद उन्होंने अपनी मां आरती सूर्यवंशी को समर्पित करते हुए हाथों से ‘A’ का संकेत बनाकर जश्न मनाया।

    वैभव सूर्यवंशी बने सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी

    वैभव सूर्यवंशी अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 15 वर्ष 118 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की।

    इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 वर्ष 213 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक लगाया था।

    वैभव ने नेपाल के कुशल मल्ला का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। मल्ला ने 2020 में अमेरिका के खिलाफ वनडे में 15 वर्ष 340 दिन की उम्र में अर्धशतक बनाया था।

    टी-20 इंटरनेशनल में भी बनाया नया विश्व रिकॉर्ड

    वैभव सूर्यवंशी अब टी-20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने जिब्राल्टर के लुई ब्रूस का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 16 वर्ष 56 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी।

    जिम्बाब्वे में 23वें भारतीय टी-20 डेब्यूटेंट बने अशोक शर्मा

    वही, इस मुकाबले में अशोक शर्मा ने भी भारत के लिए टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। इसके साथ ही जिम्बाब्वे, विदेश में सबसे ज्यादा भारतीय खिलाड़ियों के टी-20 डेब्यू का गवाह बनने वाला देश बन गया। अब तक 23 भारतीय खिलाड़ी यहां टी-20 डेब्यू कर चुके हैं।

    मयंक यादव ने पहली गेंद पर फिर किया शिकार

    तेज गेंदबाज मयंक यादव ने पारी की पहली ही गेंद पर ब्रायन बेनेट का विकेट लेकर शानदार शुरुआत दिलाई। यह उनके करियर में दूसरी बार था जब उन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच की पहली गेंद पर विकेट हासिल किया।

    इस उपलब्धि के मामले में भुवनेश्वर कुमार तीन बार ऐसा कर शीर्ष पर हैं, जबकि हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह और मयंक यादव दो-दो बार यह कारनामा कर चुके हैं।

    भारत ने 40 गेंद शेष रहते हासिल किया लक्ष्य

    भारत ने 126 रन का लक्ष्य केवल 13.2 ओवर में यानी 40 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। 120 से अधिक रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए यह भारत का चौथा सबसे तेज सफल रनचेज है।

    इस साल न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने 154 रन का लक्ष्य 60 गेंद बाकी रहते हासिल कर अपना सबसे तेज रनचेज दर्ज किया था।

    भारत के लिए शानदार शुरुआत

    पहले ही मैच में दमदार जीत और युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने भारत को सीरीज में 1-0 की बढ़त दिला दी है। खासकर वैभव सूर्यवंशी की रिकॉर्डतोड़ पारी ने भारतीय क्रिकेट को एक नया उभरता सितारा दे दिया है।

    Latest articles

    भारत का जिम्बाब्वे पर 3-0 से क्लीन स्वीप, वैभव-मयंक बने जीत के हीरो

    हरारे। भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला...

    मीराबाई चानू का स्वर्णिम जलवा: कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड की हैट्रिक

    ग्लास्गो। भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने एक बार फिर इतिहास रच दिया...

    मोटापा, डायबिटीज और हाई बीपी बढ़ने पर सरकार लगा सकती है ‘हेल्थ टैक्स’

    आईसीएमआर-एनआईएन की रिपोर्ट में चेतावनी, जंक फूड और शक्कर वाले पेय पर टैक्स बढ़ाने...

    भोपाल में 67 वर्षीय बुजुर्ग से 3.91 करोड़ की साइबर ठगी

    शेयर मार्केट में करोड़ों के मुनाफे का झांसा देकर फर्जी ऐप से लगाया चूना भोपाल।...

    More like this

    भारत का जिम्बाब्वे पर 3-0 से क्लीन स्वीप, वैभव-मयंक बने जीत के हीरो

    हरारे। भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला...

    मीराबाई चानू का स्वर्णिम जलवा: कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड की हैट्रिक

    ग्लास्गो। भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने एक बार फिर इतिहास रच दिया...

    मोटापा, डायबिटीज और हाई बीपी बढ़ने पर सरकार लगा सकती है ‘हेल्थ टैक्स’

    आईसीएमआर-एनआईएन की रिपोर्ट में चेतावनी, जंक फूड और शक्कर वाले पेय पर टैक्स बढ़ाने...