More
    HomeखेलFIFA World Cup 2026: टॉम क्रूज, रॉबी विलियम्स और जेनिफर हडसन से...

    FIFA World Cup 2026: टॉम क्रूज, रॉबी विलियम्स और जेनिफर हडसन से सजेगा फाइनल समारोह, आज से शुरू होंगे सेमीफाइनल मुकाबले

    Published on

    spot_img

    न्यू जर्सी। फीफा विश्व कप 2026 अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और इसके साथ ही दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन समारोह भी ऐतिहासिक और भव्य होने जा रहा है। अमेरिका के न्यू जर्सी स्टेडियम में आयोजित होने वाले फाइनल समारोह में हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज, मशहूर गायक रॉबी विलियम्स, इतालवी गायिका लौरा पाउसिनी और लोकप्रिय इंटरनेट स्टार आईशोस्पीड (IShowSpeed) सहित कई वैश्विक हस्तियां हिस्सा लेंगी।

    फीफा के अनुसार, तीन मेजबान देशों और 16 शहरों में आयोजित इस ऐतिहासिक विश्व कप के समापन समारोह में 48 टीमों के यादगार सफर का जश्न मनाया जाएगा। कार्यक्रम में संगीत, संस्कृति और फुटबॉल का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

    जेनिफर हडसन गाएंगी अमेरिकी राष्ट्रगान

    फाइनल मुकाबले से पहले एमी, ग्रैमी, ऑस्कर और टोनी पुरस्कार विजेता अमेरिकी गायिका और अभिनेत्री जेनिफर हडसन अमेरिकी राष्ट्रगान प्रस्तुत करेंगी। यह प्रस्तुति समारोह का प्रमुख आकर्षण होगी।

    फीफा विश्व कप 2026 के मुख्य संचालन अधिकारी हेइमो शिरगी ने कहा कि उद्घाटन समारोह की शानदार शुरुआत की तरह समापन समारोह भी विश्व कप की भावना, विविध संस्कृति और फुटबॉल के उत्साह का भव्य उत्सव होगा। इसके बाद विश्व कप फाइनल खेला जाएगा, जिसमें नए चैंपियन का फैसला होगा।

    आज से शुरू होंगे सेमीफाइनल मुकाबले

    विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबलों की शुरुआत आज से होगी। पहले सेमीफाइनल में फ्रांस और स्पेन की टीमें टेक्सास में आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे शुरू होगा।

    दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड का मुकाबला गत चैंपियन अर्जेंटीना से 16 जुलाई को होगा। यह मैच भी भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे खेला जाएगा।

    फुटबॉल प्रशंसकों की नजर अब सेमीफाइनल मुकाबलों और उसके बाद होने वाले ऐतिहासिक फाइनल पर टिकी हुई है।

    Latest articles

    भारत का जिम्बाब्वे पर 3-0 से क्लीन स्वीप, वैभव-मयंक बने जीत के हीरो

    हरारे। भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला...

    मीराबाई चानू का स्वर्णिम जलवा: कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड की हैट्रिक

    ग्लास्गो। भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने एक बार फिर इतिहास रच दिया...

    मोटापा, डायबिटीज और हाई बीपी बढ़ने पर सरकार लगा सकती है ‘हेल्थ टैक्स’

    आईसीएमआर-एनआईएन की रिपोर्ट में चेतावनी, जंक फूड और शक्कर वाले पेय पर टैक्स बढ़ाने...

    भोपाल में 67 वर्षीय बुजुर्ग से 3.91 करोड़ की साइबर ठगी

    शेयर मार्केट में करोड़ों के मुनाफे का झांसा देकर फर्जी ऐप से लगाया चूना भोपाल।...

    More like this