More
    Homeखेलबांग्लादेश का बड़ा उलटफेर: ऑस्ट्रेलिया को 86 रन से हराकर रचा इतिहास

    बांग्लादेश का बड़ा उलटफेर: ऑस्ट्रेलिया को 86 रन से हराकर रचा इतिहास

    Published on

    spot_img

    मीरपुर । मीरपुर में खेले गए पहले वनडे मैच में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को डकवर्थ-लुईस (DLS) नियम के तहत 86 रन से हरा दिया और वनडे इतिहास में ऑस्ट्रेलिया पर सिर्फ दूसरी जीत दर्ज की। इससे पहले 2005 में बांग्लादेश ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी।

    चार साल बाद वनडे में वापसी कर रहे मोसाद्देक हुसैन ने पहले बल्लेबाजी में नाबाद 86 रन बनाए और बाद में गेंदबाजी में 2 विकेट भी झटके। वहीं, नावेद राणा ने 10 ओवर में 40 रन देकर 4 विकेट चटकाए।

    बांग्लादेश ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 284 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 285 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 42.2 ओवर में 9 विकेट पर 191 रन ही बना सकी। तब मैदान पर तेज बारिश और बिजली के कारण मैच रोक दिया गया। खेल दोबारा शुरू न होने पर DLS नियम के तहत बांग्लादेश को विजेता घोषित कर दिया गया। मोसाद्देक हुसैन के अलावा कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 67 और ओपनर तंजीद हसन ने 54 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन एलिस ने 3 विकेट लिए, जबकि कैमरून ग्रीन 52 रन बनाकर नाबाद रहे।

    बांग्लादेश की यह जीत न केवल मोसाद्देक हुसैन और नावेद राणा की शानदार परफॉर्मेंस का प्रमाण है, बल्कि टीम के इतिहास में एक यादगार पल भी बन गई है।

    Latest articles

    अब क्या होगा ममता का?

    पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर मची कथित टूट-फूट ने...

    Delhi: तुगलकाबाद की पांच मंजिला इमारत में भीषण आग, 3 की मौत; छत का ताला तोड़कर बचाई गईं जानें

    नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में गुरुवार देर रात एक पांच मंजिला...

    बुढ़ापा रोकने की दिशा में बड़ा कदम, इंसान पर पहली बार एंटी-एजिंग इंजेक्शन का परीक्षण

    बोस्टन। मेडिकल साइंस के सबसे महत्वाकांक्षी लक्ष्यों में से एक ‘रिवर्स एजिंग’ यानी उम्र...

    संघ प्रमुख मोहन भागवत की ट्रेन पर पथराव, शताब्दी एक्सप्रेस की खिड़की का शीशा टूटा

    कानपुर/फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक Mohan Bhagwat की यात्रा के दौरान गुरुवार...

    More like this