More
    Homeखेलएंसी सोजन ने रचा इतिहास, 22 साल बाद टूटा अंजू बॉबी जॉर्ज...

    एंसी सोजन ने रचा इतिहास, 22 साल बाद टूटा अंजू बॉबी जॉर्ज का नेशनल रिकॉर्ड

    Published on

    spot_img

    भुवनेश्वर। भारतीय एथलेटिक्स को नई स्टार मिल गई है। केरल की लंबी कूद खिलाड़ी एंसी सोजन ने शनिवार को नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 6.88 मीटर की छलांग लगाकर 22 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने पूर्व दिग्गज एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज का 6.83 मीटर का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया, जो 2004 के एथेंस ओलंपिक से अब तक कायम था।

    भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में 25 वर्षीय एंसी ने अपने पांचवें प्रयास में यह ऐतिहासिक छलांग लगाई। शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने राष्ट्रीय खिताब भी अपने नाम किया और भारतीय एथलेटिक्स के सबसे पुराने रिकॉर्ड में से एक को इतिहास बना दिया।

    इस रिकॉर्ड के साथ एंसी सोजन एशियाई इतिहास की आठवीं सर्वश्रेष्ठ महिला लॉन्ग जम्पर बन गई हैं। वह पिछले 20 वर्षों में 6.85 मीटर से अधिक की छलांग लगाने वाली एशिया की केवल दूसरी महिला खिलाड़ी भी हैं। यह उपलब्धि उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने वाली मानी जा रही है।

    अंजू बॉबी जॉर्ज भारतीय एथलेटिक्स की सबसे सफल खिलाड़ियों में शामिल रही हैं। उन्होंने 2003 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था और 2004 में बनाया गया उनका राष्ट्रीय रिकॉर्ड दो दशक तक अटूट रहा।

    विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप से पहले एंसी सोजन का यह प्रदर्शन भारतीय दल के लिए उत्साह बढ़ाने वाला माना जा रहा है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वह अपनी मौजूदा लय बरकरार रखती हैं तो आने वाले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भारत के लिए पदक की प्रबल दावेदार बन सकती हैं।

    Latest articles

    गुरु रविदास जयंती पर MP में भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, 21 हजार स्थानों पर होगा दीपोत्सव

    29 जुलाई से शुरू होगा अभियान, वाराणसी की जन्मस्थली की पावन मिट्टी लेकर पहुंचेगी...

    MP IAS Transfer: 8 IAS अफसरों को नई जिम्मेदारी, पार्थ जायसवाल बने शहडोल कलेक्टर

    मिशा सिंह को नगरीय प्रशासन में अहम जिम्मेदारी, बालाघाट-छतरपुर समेत चार जिलों के कलेक्टर...

    MP में आंगनवाड़ी बदलाव की नई इबारत लिखेंगे जमीनी अनुभव और डिजिटल नवाचार

    राज्य स्तरीय विचार-मंथन में आयुक्त निधि निवेदिता का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, उत्कृष्ट मॉडलों...

    ‘राणा जी 2.0’ रिलीज होते ही माहिरा शर्मा विवादों में

    मुंबई। बॉलीवुड के क्लासिक गानों को नए अंदाज में पेश करने का ट्रेंड लगातार...

    More like this