More
    Homeखेल15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सचिन का रिकॉर्ड तोड़...

    15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सचिन का रिकॉर्ड तोड़ टीम इंडिया में बनाई जगह

    Published on

    spot_img
    IPL 2026 में 776 रन और 72 छक्कों के दम पर चमके युवा बल्लेबाज 

    मुंबई। भारतीय क्रिकेट में एक नया सितारा उभरकर सामने आया है। मात्र 15 साल 71 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने वह उपलब्धि हासिल कर ली है, जो अब तक भारतीय क्रिकेट इतिहास में कोई नहीं कर पाया था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के साथ-साथ एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी को भी जगह मिली है।

    इसके साथ ही वैभव भारतीय टीम में चयनित होने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने महान बल्लेबाज का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सचिन को 1989 में 16 साल 205 दिन की उम्र में भारतीय टीम में मौका मिला था।

    वैभव ने IPL 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा। के लिए खेलते हुए उन्होंने 16 पारियों में 48.50 की औसत और 237.30 की स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक निकले, जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर 103 रन रहा। पूरे सीजन में उन्होंने 63 चौके और 72 छक्के जड़े।

    72 छक्कों के साथ वैभव IPL के एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने IPL 2012 में 59 छक्के लगाए थे। इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 2019 में 52 छक्के लगाए थे।

    शानदार प्रदर्शन के दम पर वैभव सूर्यवंशी अब भारतीय क्रिकेट के भविष्य के रूप में देखे जा रहे हैं। इतनी कम उम्र में टीम इंडिया में जगह बनाकर उन्होंने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती।

    Latest articles

    अब क्या होगा ममता का?

    पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर मची कथित टूट-फूट ने...

    Delhi: तुगलकाबाद की पांच मंजिला इमारत में भीषण आग, 3 की मौत; छत का ताला तोड़कर बचाई गईं जानें

    नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में गुरुवार देर रात एक पांच मंजिला...

    बुढ़ापा रोकने की दिशा में बड़ा कदम, इंसान पर पहली बार एंटी-एजिंग इंजेक्शन का परीक्षण

    बोस्टन। मेडिकल साइंस के सबसे महत्वाकांक्षी लक्ष्यों में से एक ‘रिवर्स एजिंग’ यानी उम्र...

    संघ प्रमुख मोहन भागवत की ट्रेन पर पथराव, शताब्दी एक्सप्रेस की खिड़की का शीशा टूटा

    कानपुर/फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक Mohan Bhagwat की यात्रा के दौरान गुरुवार...

    More like this