More
    Homeदेश20 जून से पहले मोदी मंत्रिमंडल का बड़ा विस्तार संभव

    20 जून से पहले मोदी मंत्रिमंडल का बड़ा विस्तार संभव

    Published on

    spot_img
    दो मंत्री छोड़ेंगे पद, संगठन और सरकार में होगा व्यापक फेरबदल
    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के पहले मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। नौ जून को केंद्र सरकार के दो वर्ष पूरे होने और 10 जून को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की परिषद की बैठक के बाद केंद्र सरकार में बड़ा फेरबदल होने के संकेत हैं। सूत्रों के अनुसार 20 जून से पहले मंत्रिमंडल विस्तार को अंतिम रूप दिया जा सकता है।
    भाजपा के भीतर संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर व्यापक बदलाव की रणनीति पर काम चल रहा है। हाल ही में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष बनाए गए हर्ष मल्होत्रा तथा उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बने पंकज चौधरी संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे सकते हैं। उनके स्थान पर नए चेहरों को मौका मिलने की चर्चा तेज है। भाजपा नेतृत्व मंत्रिमंडल विस्तार के साथ-साथ संगठन की नई टीम को भी अंतिम रूप देने में जुटा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम पर भी मंथन जारी है। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार के तुरंत बाद केंद्रीय संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।
    राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह फेरबदल केवल वर्तमान जरूरतों को ध्यान में रखकर नहीं, बल्कि 2029 के लोकसभा चुनाव और उससे पहले होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। अगले वर्ष उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गुजरात और मणिपुर जैसे महत्वपूर्ण राज्यों में चुनाव होने हैं। ऐसे में क्षेत्रीय, सामाजिक और राजनीतिक संतुलन साधना भाजपा नेतृत्व की प्राथमिकता बनी हुई है।
    इसी रणनीति के तहत हाल के दिनों में पश्चिम बंगाल, असम, महाराष्ट्र, बिहार और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों ने दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात की है। वहीं भाजपा अध्यक्ष लगातार विभिन्न राज्यों के दौरे कर संगठन और सरकार की नई संरचना को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। राजनीतिक गलियारों में अब निगाहें 10 जून की मुख्यमंत्री परिषद बैठक और उसके बाद होने वाले संभावित मंत्रिमंडल विस्तार पर टिक गई हैं।

    Latest articles

    मोहन सरकार का बड़ा फैसला- 46.80 लाख परिवारों को करायेगी जमीन की रजिस्ट्री

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में...

    ट्विषा शर्मा केस: सास और पति 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, जेल भेजे गए

    भोपाल। मॉडल-अभिनेत्री ट्विषा शर्मा की मौत के हाई-प्रोफाइल मामले में नया घटनाक्रम सामने आया...

    सीबीएसई विवाद: ऑन स्क्रीन मार्किंग मामले में चेयरमैन और सचिव का ट्रांसफर, जांच के आदेश

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सीबीएसई के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता...

    ईंधन महंगाई का नया झटका-पेट्रोल-डीजल में 10 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ सकते हैं दाम

    नई दिल्ली। देश में आम जनता की जेब पर महंगाई का दबाव बढऩे वाला...

    More like this

    मोहन सरकार का बड़ा फैसला- 46.80 लाख परिवारों को करायेगी जमीन की रजिस्ट्री

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में...

    ट्विषा शर्मा केस: सास और पति 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, जेल भेजे गए

    भोपाल। मॉडल-अभिनेत्री ट्विषा शर्मा की मौत के हाई-प्रोफाइल मामले में नया घटनाक्रम सामने आया...

    सीबीएसई विवाद: ऑन स्क्रीन मार्किंग मामले में चेयरमैन और सचिव का ट्रांसफर, जांच के आदेश

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सीबीएसई के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता...