More
    Homeदेशछत्तीसगढ़ शराब घोटाला: भूपेश बघेल के बेटे की 61 करोड़ की संपत्ति...

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: भूपेश बघेल के बेटे की 61 करोड़ की संपत्ति जब्त

    Published on

    spot_img

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से जुड़ी करीब 61 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। इसके तहत कुम्हारी-जंजगीरी स्थित रियल एस्टेट प्रोजेक्ट ‘विठ्ठल ग्रीन कॉलोनी’ के 355 प्लॉटों पर ईडी ने कब्जा कर लिया। शनिवार को हुई कार्रवाई के बाद कॉलोनी के मुख्य द्वार पर जब्ती संबंधी नोटिस भी चस्पा कर दिया गया।

    दरअसल, विठ्ठल ग्रीन कॉलोनी में कुल 385 प्लॉट हैं। इनमें से 30 प्लॉट पहले ही बेचे जा चुके हैं, इसलिए उन्हें कार्रवाई से बाहर रखा गया है। शेष 355 प्लॉटों के साथ एक व्यावसायिक प्लॉट भी जब्त की गई संपत्तियों में शामिल है। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत निर्णायक प्राधिकरण से कुर्की की मंजूरी मिलने के बाद ईडी ने यह कार्रवाई की है।

    ईडी की जांच के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में सामने आए करीब 3,000 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले से अर्जित अवैध रकम का इस्तेमाल रियल एस्टेट कारोबार में किया गया था। जांच एजेंसी का आरोप है कि चैतन्य बघेल शराब सिंडिकेट के शीर्ष स्तर पर सक्रिय थे और अवैध लेन-देन का हिसाब-किताब संभालते थे। इसी आधार पर उनसे जुड़ी संपत्तियों को मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के दायरे में लिया गया है।

    इस मामले में ईडी ने सबसे पहले 10 नवंबर 2025 को चैतन्य बघेल से जुड़ी संपत्तियों की अस्थायी कुर्की का आदेश जारी किया था। इसके बाद 8 दिसंबर 2025 को पीएमएलए के निर्णायक प्राधिकरण के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई। 19 मार्च 2026 को हुई सुनवाई के बाद प्राधिकरण ने ईडी की कार्रवाई को सही ठहराया। वहीं, 23 मार्च 2026 को जारी आदेश में संबंधित संपत्तियों की कुर्की को मंजूरी दे दी गई।

    इससे पहले ईडी की टीम ने कुर्की आदेश की प्रतियां चैतन्य बघेल के भिलाई-3 स्थित मानसरोवर आवासीय परिसर में उनके घर की बाहरी दीवार पर भी चस्पा की थीं। अब 355 प्लॉटों पर कब्जे की कार्रवाई के बाद शराब घोटाले से जुड़े मामले में संपत्तियों की जब्ती को लेकर जांच एजेंसी की कार्रवाई और तेज हो गई है।

    Latest articles

    रामायण की OTT रिलीज पर सस्पेंस, फिलहाल सिनेमाघरों में दिखेगी फिल्म

    हैदराबाद। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म 'रामायण' की ओटीटी रिलीज को...

    भारत ने न्यूजीलैंड में सात साल बाद जीती वनडे सीरीज, 209 रन बचाकर रचा इतिहास

    अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी से 22 रन से जीता भारत, न्यूजीलैंड की टीम...

    नेतन्याहू की एकता सरकार की पेशकश ठुकराई, आइजनकोट का पलटवार- चुनाव हार चुके हैं, आपकी चाल में नहीं फंसूंगा

    तेल अवीव। इजराइल में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो...

    धार-आलीराजपुर के 126 गांवों तक पहुंचेगा नर्मदा का पानी, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना शुरू

    जनजातीय गौरव दिवस पर डही में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया परियोजना का लोकार्पण धार।...

    More like this

    रामायण की OTT रिलीज पर सस्पेंस, फिलहाल सिनेमाघरों में दिखेगी फिल्म

    हैदराबाद। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म 'रामायण' की ओटीटी रिलीज को...

    भारत ने न्यूजीलैंड में सात साल बाद जीती वनडे सीरीज, 209 रन बचाकर रचा इतिहास

    अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी से 22 रन से जीता भारत, न्यूजीलैंड की टीम...

    नेतन्याहू की एकता सरकार की पेशकश ठुकराई, आइजनकोट का पलटवार- चुनाव हार चुके हैं, आपकी चाल में नहीं फंसूंगा

    तेल अवीव। इजराइल में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो...