More
    Homeमध्यप्रदेशपश्चिम मध्य रेलवे की बैठक में सांसदों ने रखे रेल सुविधाओं के...

    पश्चिम मध्य रेलवे की बैठक में सांसदों ने रखे रेल सुविधाओं के विस्तार के प्रस्ताव, अयोध्या के लिए सीधी ट्रेन की मांग

    Published on

    spot_img

    ब्यावरा को रेलवे जंक्शन बनाने, भोपाल से सीहोर के लिए मेमू ट्रेन चलाने के सुझाव

    भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे की बैठक में मध्यप्रदेश के सांसदों और जनप्रतिनिधियों ने रेल यात्री सुविधाओं के विस्तार, नई ट्रेनों के संचालन, विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव और रेलवे अधोसंरचना के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे। इनमें भोपाल से अयोध्या के लिए प्रतिदिन सीधी ट्रेन चलाने, दिल्ली से इंदौर वाया ग्वालियर-गुना-उज्जैन वंदेभारत एक्सप्रेस शुरू करने और रामगंजमंडी-भोपाल रेल लाइन का काम समय-सीमा में पूरा करने की मांग प्रमुख रही।

    बैठक में सांसदों ने अपने-अपने क्षेत्रों की रेल संबंधी समस्याओं और आवश्यकताओं से रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया।

    रामगंजमंडी-भोपाल रेल लाइन को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत ब्यावरा रेलवे स्टेशन को जंक्शन के रूप में विकसित करने तथा चांचौड़ा-बीनागंज स्टेशन पर इंदौर-ऊना हिमाचल एक्सप्रेस (19307/19308) का ठहराव देने का सुझाव रखा गया।

    ग्वालियर के सांसद भारत सिंह कुशवाह ने दिल्ली से इंदौर के बीच वाया ग्वालियर, गुना और उज्जैन वंदेभारत एक्सप्रेस चलाने, ग्वालियर से गुना के बीच मेमू ट्रेन शुरू करने तथा योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस का मोहना स्टेशन पर ठहराव देने की मांग की।

    भोपाल के सांसद आलोक शर्मा के प्रतिनिधि ने भोपाल-हावड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन रानी कमलापति स्टेशन से करने, भोपाल-दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस का इटारसी तक विस्तार करने और रानी कमलापति स्टेशन से सीहोर के लिए मेमू ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रखा।

    देवास के सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने ट्रेन संख्या 09465/09466 और 19053/19054 का शाजापुर स्टेशन पर ठहराव देने, सिरोलिया स्टेशन पर यात्री ट्रेन संख्या 19342/19343 का स्टॉपेज सुनिश्चित करने तथा रेलवे गेट क्रमांक 174 कांजा पर रोड ओवरब्रिज बनाने का सुझाव दिया।

    केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री दुर्गादास उइके ने छनेरा रेलवे स्टेशन पर तुलसी एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-पाटलिपुत्र, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस, उधना-दानापुर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-आगरा कैंट, साईनगर शिरडी-कालका, पुणे-दरभंगा और पंजाब मेल सहित अन्य ट्रेनों के ठहराव की मांग की। उन्होंने भुसावल-नागपुर मेमू ट्रेन का पुनः संचालन शुरू करने तथा हरदा स्टेशन पर विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों को ठहराव देने का प्रस्ताव भी रखा।

    राज्यसभा सांसद रजनीश कुमार अग्रवाल ने भोपाल जंक्शन अथवा रानी कमलापति स्टेशन से अयोध्या के लिए प्रतिदिन सीधी नई ट्रेन चलाने की मांग की। इसके अलावा डॉ. अंबेडकर नगर-प्रयागराज एक्सप्रेस का मंडी बामोरा स्टेशन पर ठहराव, भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी एक्सप्रेस का मंडी बामोरा में स्टॉपेज और यहां प्रधानमंत्री गति शक्ति कार्गो टर्मिनल स्थापित करने का सुझाव दिया।

    बैठक में महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह ने सांसदों की ओर से रखे गए प्रस्तावों पर संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि यात्री सुविधाओं के विकास, रेल सेवाओं में सुधार और क्षेत्रीय रेल अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जनप्रतिनिधियों के सुझावों पर सकारात्मक प्रयास करने का आश्वासन दिया।

    बैठक में वरिष्ठ उप महाप्रबंधक नीरज कुमार, मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक राजेश मंडल, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक अरविंद कुमार रजक, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया सहित पश्चिम मध्य रेलवे मुख्यालय और भोपाल मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन उप महाप्रबंधक (सामान्य) मनीष कुमार पटेल ने किया।

     

    Latest articles

    भोपाल: दिल्ली वोट चोरी रैली से दूरी पड़ी भारी, युवा कांग्रेस के 60 पदाधिकारी निलंबित

    नौ जिलाध्यक्ष, पांच उपाध्यक्ष और 14 महासचिवों पर कार्रवाई भोपाल। दिल्ली के रामलीला मैदान में...

    अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार, बढ़ेगा वेतन; 75% को मिलेगा अतिरिक्त मौका

    अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव, छह साल तक सेना में सेवा का अवसर; 25%...

    मध्यप्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 IPS अधिकारी प्रशिक्षण पर जाएंगे, 7 जिलों के SP बदले

    14 आईपीएस अधिकारी हैदराबाद में प्रशिक्षण पर जाएंगे, 20 नवंबर तक लागू रहेगी नई...

    एमपी में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की होगी भर्ती, 10वीं पास महिलाएं 16 नवंबर से कर सकेंगी आवेदन

    भोपाल।MP ASHA Worker Recruitment: मध्यप्रदेश में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए...

    More like this

    भोपाल: दिल्ली वोट चोरी रैली से दूरी पड़ी भारी, युवा कांग्रेस के 60 पदाधिकारी निलंबित

    नौ जिलाध्यक्ष, पांच उपाध्यक्ष और 14 महासचिवों पर कार्रवाई भोपाल। दिल्ली के रामलीला मैदान में...

    अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार, बढ़ेगा वेतन; 75% को मिलेगा अतिरिक्त मौका

    अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव, छह साल तक सेना में सेवा का अवसर; 25%...

    मध्यप्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 IPS अधिकारी प्रशिक्षण पर जाएंगे, 7 जिलों के SP बदले

    14 आईपीएस अधिकारी हैदराबाद में प्रशिक्षण पर जाएंगे, 20 नवंबर तक लागू रहेगी नई...