More
    Homeदेशभारतीय वायुसेना को मिलेंगे छह नए रिफ्यूलिंग विमान, इस्राइल से 8 हजार...

    भारतीय वायुसेना को मिलेंगे छह नए रिफ्यूलिंग विमान, इस्राइल से 8 हजार करोड़ का सौदा जल्द!

    Published on

    spot_img

    नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना की सामरिक ताकत में जल्द बड़ा इजाफा होने जा रहा है। भारत छह अत्याधुनिक हवा में ईंधन भरने वाले विमानों की खरीद की तैयारी कर रहा है। करीब 905.7 मिलियन डॉलर यानी लगभग आठ हजार करोड़ रुपये के इस सौदे को हासिल करने की दौड़ में इस्राइल की सरकारी कंपनी इस्राइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (आईएआई) सबसे आगे है। इस्राइली मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी छह बोइंग-767 यात्री विमानों को आधुनिक सैन्य रिफ्यूलिंग टैंकर में तब्दील करेगी।

    रिपोर्ट के अनुसार, इस परियोजना के लिए आईएआई एकमात्र ऐसी कंपनी बची है, जो निर्धारित तकनीकी और अन्य मानकों पर खरी उतरी है। रूस और यूरोप की कंपनियां जरूरी शर्तें पूरी करने में सफल नहीं हो सकीं। हालांकि, इस सौदे को अभी अंतिम मंजूरी और अन्य औपचारिक प्रक्रियाओं से गुजरना बाकी है।

    मेक इन इंडिया के तहत 30 फीसदी काम भारत में

    परियोजना के तहत आईएआई छह बोइंग-767 विमानों की खरीद कर उन्हें सैन्य टैंकर में परिवर्तित करेगी। कंपनी ने कुल परियोजना का कम से कम 30 फीसदी काम भारत में कराने की प्रतिबद्धता जताई है। इसमें हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) भारतीय साझेदार की भूमिका निभा सकती है। एचएएल स्थानीय प्रणालियों की स्थापना, वायरिंग और विमानों के ढांचे में जरूरी बदलाव जैसे काम कर सकती है।

    रिपोर्ट के मुताबिक, सभी आवश्यक मंजूरियां मिलने के बाद विमानों की आपूर्ति 2028 से 2030 के बीच होने की संभावना है। इससे रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी कंपनियों की भागीदारी बढ़ने के साथ तकनीकी क्षमता विकसित करने का अवसर भी मिलेगा।

    क्या होते हैं रिफ्यूलिंग विमान?

    रिफ्यूलिंग विमान विशेष सैन्य विमान होते हैं, जो उड़ान के दौरान दूसरे लड़ाकू विमानों को हवा में ही ईंधन उपलब्ध कराते हैं। इस तकनीक की मदद से लड़ाकू विमानों को ईंधन भरवाने के लिए बार-बार हवाई अड्डे पर उतरने की जरूरत नहीं पड़ती। वे अधिक समय तक आसमान में रह सकते हैं और लंबी दूरी के सैन्य अभियान पूरे कर सकते हैं।

    आईएआई के मल्टी-मिशन टैंकर ट्रांसपोर्ट विमान इसी तकनीक पर आधारित हैं। कंपनी के बेडेक एविएशन ग्रुप ने पुराने बोइंग-767 यात्री विमानों को सैन्य ईंधन टैंकर और परिवहन विमान में बदलने की विशेषज्ञता विकसित की है।

    राफेल और सुखोई की बढ़ेगी मारक क्षमता

    नए टैंकर विमान भारतीय वायुसेना के पुराने रूसी मूल के इल्यूशिन आईएल-78 विमानों का विकल्प बन सकते हैं अथवा उनके साथ अतिरिक्त क्षमता के रूप में काम कर सकते हैं। इनके शामिल होने से राफेल और सुखोई-30 एमकेआई जैसे लड़ाकू विमानों की लंबी दूरी तक उड़ान भरने और लगातार सैन्य अभियान संचालित करने की क्षमता बढ़ेगी।

    इन विमानों का उपयोग केवल हवा में ईंधन भरने तक सीमित नहीं रहेगा। जरूरत के मुताबिक इनसे सैनिकों और सैन्य साजो-सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने का काम भी लिया जा सकेगा। इस तरह ये विमान वायुसेना की सामरिक और परिवहन संबंधी जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

    40 साल से अधिक का अनुभव रखती है आईएआई

    इस्राइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज को हवा में ईंधन भरने की तकनीक के क्षेत्र में चार दशक से अधिक का अनुभव है। कंपनी दुनिया के 12 से ज्यादा ग्राहकों के लिए इस तरह के कई विमान तैयार कर चुकी है। इनमें इस्राइली वायुसेना भी शामिल है।

    यदि यह सौदा अंतिम रूप लेता है, तो भारतीय वायुसेना की लंबी दूरी तक सैन्य अभियान चलाने की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। साथ ही भारत को आधुनिक सैन्य विमान तकनीक के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता बढ़ाने और रक्षा उत्पादन में घरेलू कंपनियों की भागीदारी मजबूत करने का अवसर मिलेगा।

     

    Latest articles

    भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की मौत, घर में मां-बच्चे मृत मिले, रेलवे ट्रैक पर मिला मुखिया का शव

    भोपाल। राजधानी भोपाल के मालीखेड़ी इलाके में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की...

    टीआई दिलीप पुरी की मौत के मामले में बड़ा एक्शन, आयशर मालिक गिरफ्तार; तीन शराब दुकानों के लाइसेंस निलंबित

    अलीराजपुर/भोपाल। देवास जिले में थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी की ड्यूटी के दौरान मौत...

    खातेगांव टीआई की पत्नी को मिलेगी एसआई की नौकरी, परिवार को एक करोड़ की मदद

    भोपाल। देवास जिले के खातेगांव में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले थाना प्रभारी...

    शेयर बाजार में तूफानी तेजी: सेंसेक्स 1,000 अंक उछलकर 75,400 के पार, निफ्टी 23,300 पर पहुंचा

    मुंबई। Sensex Today: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार, 2 नवंबर को जोरदार तेजी देखने...

    More like this

    भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की मौत, घर में मां-बच्चे मृत मिले, रेलवे ट्रैक पर मिला मुखिया का शव

    भोपाल। राजधानी भोपाल के मालीखेड़ी इलाके में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की...

    टीआई दिलीप पुरी की मौत के मामले में बड़ा एक्शन, आयशर मालिक गिरफ्तार; तीन शराब दुकानों के लाइसेंस निलंबित

    अलीराजपुर/भोपाल। देवास जिले में थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी की ड्यूटी के दौरान मौत...

    खातेगांव टीआई की पत्नी को मिलेगी एसआई की नौकरी, परिवार को एक करोड़ की मदद

    भोपाल। देवास जिले के खातेगांव में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले थाना प्रभारी...