More
    Homeमध्यप्रदेशभोपाल: दिल्ली वोट चोरी रैली से दूरी पड़ी भारी, युवा कांग्रेस के...

    भोपाल: दिल्ली वोट चोरी रैली से दूरी पड़ी भारी, युवा कांग्रेस के 60 पदाधिकारी निलंबित

    Published on

    spot_img

    नौ जिलाध्यक्ष, पांच उपाध्यक्ष और 14 महासचिवों पर कार्रवाई

    भोपाल। दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की ‘वोट चोरी’ रैली में शामिल नहीं होना मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के 60 पदाधिकारियों को भारी पड़ गया। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश के बावजूद रैली से दूरी बनाने पर संगठन ने नौ जिलाध्यक्षों समेत 60 पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित पदाधिकारियों में पांच उपाध्यक्ष, 14 महासचिव और 32 सचिव शामिल हैं। सभी को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक संगठन की जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है।

    राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश की अनदेखी पड़ी भारी

    एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस ने ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर रैली आयोजित की थी। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने मध्यप्रदेश के पदाधिकारियों को इसमें अनिवार्य रूप से शामिल होने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद प्रदेश के 60 पदाधिकारी रैली में नहीं पहुंचे। संगठन ने इसे अनुशासनहीनता और नेतृत्व के निर्देशों की अवहेलना मानते हुए कार्रवाई की है। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस की ओर से निलंबन आदेश जारी कर दिए गए हैं।

    पांच उपाध्यक्ष और 14 महासचिव भी निलंबित

    कार्रवाई की जद में आए पांच उपाध्यक्षों में शिवराज यादव, राजवीर सिंह कुड़िया, योगिता सिंह परिहार, प्रमोद सिंह खरे और नीरज पटेल शामिल हैं। वहीं, महासचिव पद पर कार्यरत रोहित राजोरिया, अब्दुल करीम कुरैशी, विनय पांडे और राहुल हितेश ठाकुर समेत कुल 14 महासचिवों को निलंबित किया गया है। इनके अलावा 32 सचिवों पर भी संगठन ने कार्रवाई की है।

    नौ जिलाध्यक्षों को भी हटाया

    निलंबित जिलाध्यक्षों में मैहर के सौरभ शर्मा, आगर के पृथ्वीराज चौहान, नीमच के मनमोहन शक्तावत, बुरहानपुर के अर्जुन जंगले, अनूपपुर के मनवेंद्र मिश्रा, गुना के पंचम भील, बड़वानी के आदित्य गोयल, छतरपुर के मनवेंद्र सिंह परमार और भिंड के मनीष पुरोहित शामिल हैं। रैली में अनुपस्थिति को लेकर हुई इस कार्रवाई से युवा कांग्रेस के प्रदेश संगठन में अनुशासन और पदाधिकारियों की जवाबदेही का मुद्दा चर्चा में आ गया है।

    Latest articles

    अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार, बढ़ेगा वेतन; 75% को मिलेगा अतिरिक्त मौका

    अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव, छह साल तक सेना में सेवा का अवसर; 25%...

    मध्यप्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 IPS अधिकारी प्रशिक्षण पर जाएंगे, 7 जिलों के SP बदले

    14 आईपीएस अधिकारी हैदराबाद में प्रशिक्षण पर जाएंगे, 20 नवंबर तक लागू रहेगी नई...

    एमपी में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की होगी भर्ती, 10वीं पास महिलाएं 16 नवंबर से कर सकेंगी आवेदन

    भोपाल।MP ASHA Worker Recruitment: मध्यप्रदेश में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए...

    भोपाल में जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- जीतने पर होशियार, हारने पर चुनाव आयोग बेईमान!

    भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को भोपाल में कांग्रेस और...

    More like this