More
    Homeमध्यप्रदेशउज्जैन होटल हादसा: चैंबर साफ करने उतरे चार लोगों की मौत

    उज्जैन होटल हादसा: चैंबर साफ करने उतरे चार लोगों की मौत

    Published on

    spot_img

    डेढ़ घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, पुलिस ने सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की; कटर मशीन से काटना पड़ा चैंबर का गेट

    उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में शनिवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। उज्जैन-देवास रोड स्थित श्री गंगा होटल का चैंबर साफ करने उतरे चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। एक के बाद एक चारों लोग चैंबर के भीतर फंसते चले गए। उन्हें बचाने के लिए अंदर उतरे दो अन्य लोगों की भी तबीयत बिगड़ गई। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीब डेढ़ घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद चारों के शव बाहर निकाले जा सके।

    जानकारी के मुताबिक, होटल का ओवरग्राउंड चैंबर साफ करने के लिए शनिवार देर रात कुछ लोग उसके भीतर उतरे थे। इस दौरान एक के बाद एक चार लोग अंदर ही फंस गए। हादसे में कमलेश तंबोली, नितिन वाहिद और मनोज मीणा की मौत हो गई। चौथे मृतक की पहचान फिलहाल सामने नहीं आई है।

    कटर मशीन से काटना पड़ा चैंबर का गेट

    घटना की सूचना मिलते ही माधव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। चैंबर का गेट खोलने में परेशानी आने पर थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया ने पास में चल रहे निर्माण कार्य से कटर मशीन मंगवाई। इसकी मदद से चैंबर का गेट काटकर रास्ता बनाया गया। चैंबर के फर्श पर अत्यधिक फिसलन होने के कारण बचाव अभियान में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

    डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद निकाले गए शव

    रेस्क्यू टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद चारों लोगों को बाहर निकाला। पुलिसकर्मियों ने उन्हें दो मिनट से अधिक समय तक सीपीआर देकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। चारों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

    पांचवां सफाईकर्मी घबराकर बाहर निकला

    हादसे के दौरान हेमराज नाम का पांचवां सफाईकर्मी भी चैंबर के भीतर गया था। उसे घबराहट और बेहोशी महसूस होने लगी, जिसके बाद वह बाहर निकल आया। वहीं, अंदर फंसे चार लोगों को बचाने के प्रयास में चैंबर में उतरे दो अन्य लोगों की भी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

    घटना की जानकारी मिलते ही एसपी शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू टीम को आवश्यक निर्देश दिए। बचाव अभियान के दौरान एक सब-इंस्पेक्टर के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।

    Latest articles

    बैतूल में भाजपा के पूर्व विधायक चेतराम मानेकर का निधन, आमला से दो बार जीते थे चुनाव

    बैतूल। भाजपा के वरिष्ठ नेता और आमला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक चेतराम मानेकर का...

    एमपी में एमएसएमई के लिए बनेगी अलग औद्योगिक विकास कंपनी, निजी पार्क बनाने पर मिलेगा 50 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर अनुदान

    भोपाल। मध्यप्रदेश में छोटे और मझोले उद्योगों को बढ़ावा देने और औद्योगिक जमीन की...

    आजम खां को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, ईडी के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल भेजे गए

    जौहर ट्रस्ट और विश्वविद्यालय से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने किया था...

    राजनीति में शुचिता का ढोल, भाजयुमो विवादों ने खोली भाजपा की पोल!

    -महेश दीक्षित BJP Yuva Morcha Controversy: मध्यप्रदेश में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के 19...

    More like this