More
    Homeमध्यप्रदेशराज्यसभा चुनाव: भाजपा उम्मीदवार तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया...

    राज्यसभा चुनाव: भाजपा उम्मीदवार तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, तीसरी सीट को लेकर बढ़ी सियासी चर्चा

    Published on

    spot_img
    प्रदेश भाजपा मुख्यालय में हुई विधायक दल की बैठक, मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नामांकन प्रक्रिया पूरी

    भोपाल। मप्र में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल ने शनिवार को विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पहले भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधायकों की बैठक हुई, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, दोनों प्रत्याशी तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

    बैठक के बाद मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं ने भाजपा कार्यालय स्थित शिव एवं हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात दोनों उम्मीदवारों के साथ नेताओं का काफिला विधानसभा के लिए रवाना हुआ। नामांकन के दौरान विधानसभा परिसर में भाजपा के कई वरिष्ठ विधायक और पदाधिकारी मौजूद रहे।

    इस बीच पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह के बयान ने राजनीतिक चर्चाओं को और तेज कर दिया। उन्होंने दावा किया कि यदि पार्टी राज्यसभा की तीसरी सीट पर भी उम्मीदवार उतारती है, तब भी भाजपा जीत दर्ज करने में सक्षम है।
    भाजपा कार्यालय में उम्मीदवारों के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं। ढोल-नगाड़ों और कार्यकर्ताओं के उत्साह के बीच दोनों प्रत्याशियों का स्वागत किया गया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उम्मीदवार रजनीश अग्रवाल को गले लगाकर शुभकामनाएं भी दीं। राज्यसभा चुनाव को लेकर अब प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है, खासकर तीसरी सीट को लेकर भाजपा की रणनीति पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

    ये खास मौजूद रहे

    भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्यप्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी तरुण चुग तथा रजनीश अग्रवाल ने शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में विधानसभा पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, उदय प्रताप सिंह, प्रद्युम्न सिंह तोमर, विश्वास सारंग, राकेश शुक्ला, गौतम टेटवाल, नरेंद्र शिवाजी पटेल, प्रतिमा बागरी, पूर्व मंत्री एवं विधायक गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, उषा ठाकुर, ओमप्रकाश सखलेचा, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया, मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष संजय नगायच, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बरूआ, रणवीर सिंह रावत, सुरेंद्र शर्मा, डॉ. निशांत खरे, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, विधायक भगवानदास सबनानी, रमेश मेंदोला, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, जिला अध्यक्ष रविंद्र यति सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

     तीसरी सीट को लेकर भाजपा का बढ़ा आत्मविश्वास

    राज्यसभा चुनाव के बीच भाजपा नेताओं के बयानों ने तीसरी सीट को लेकर राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। खुरई विधायक एवं पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दावा किया कि यदि पार्टी तीसरी सीट पर भी उम्मीदवार उतारती है तो भाजपा उसे जीतने की क्षमता रखती है। भाजपा के दोनों उम्मीदवारों के नामांकन के दौरान पार्टी नेतृत्व ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। राजनीतिक विश्लेषकों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि क्या भाजपा तीसरी सीट को लेकर कोई नई रणनीति अपनाती है।

    Latest articles

    Kirnapur Protest: पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प, पत्थरबाजी के बाद लाठीचार्ज और आंसू गैस

    बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के किरनापुर में मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान पुलिस...

    MP Weather: मानसून के 15 दिन बाकी, मध्य प्रदेश में 88% बारिश; 37 जिलों में कोटा अधूरा

    भोपाल। MP Weather : मध्य प्रदेश में मानसून सीजन अपने अंतिम दौर में पहुंच...

    हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का गजब संयोग, निर्जला व्रत के साथ महिलाएं करेंगी रतजगा

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को धार्मिक आस्था के दो बड़े पर्व हरतालिका तीज...

    More like this

    Kirnapur Protest: पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प, पत्थरबाजी के बाद लाठीचार्ज और आंसू गैस

    बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के किरनापुर में मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान पुलिस...

    MP Weather: मानसून के 15 दिन बाकी, मध्य प्रदेश में 88% बारिश; 37 जिलों में कोटा अधूरा

    भोपाल। MP Weather : मध्य प्रदेश में मानसून सीजन अपने अंतिम दौर में पहुंच...