More
    Homeमध्यप्रदेशएमपी पुलिस में नए साल पर बड़ा फेरबदल: 33 IPS अफसरों को...

    एमपी पुलिस में नए साल पर बड़ा फेरबदल: 33 IPS अफसरों को प्रमोशन, 20 बनेंगे IG

    Published on

    spot_img

    भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस में नए साल के साथ बड़े प्रशासनिक बदलाव की तैयारी है। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 33 अधिकारियों को पदोन्नति मिलने का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। इसके लिए दिसंबर में विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक प्रस्तावित है। बैठक के बाद एक जनवरी 2027 से अधिकारियों को नई रैंक मिल सकती है।

    प्रस्तावित पदोन्नति में 20 अधिकारी पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), 12 अधिकारी उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) और एक अधिकारी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) बनेंगे। इस पदोन्नति का असर पुलिस महकमे की प्रशासनिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा। आईजी और डीआईजी स्तर पर पद खाली होने के साथ पुलिस मुख्यालय से लेकर जिलों तक नई पदस्थापनाओं का रास्ता खुलेगा। ऐसे में नए साल में कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) की जिम्मेदारियां भी बदली जा सकती हैं।

    2009 बैच के 20 आईपीएस बनेंगे आईजी

    वर्ष 2009 बैच के 20 आईपीएस अधिकारियों को डीआईजी से आईजी पद पर पदोन्नति मिलने की संभावना है। इन अधिकारियों ने आईपीएस सेवा के 18 वर्ष पूरे कर लिए हैं। पदोन्नति के दायरे में आने वाले अधिकारियों में डीआईजी इंटेलिजेंस तरुण नायक, उज्जैन डीआईजी नवनीत भसीन, अमित सिंह, संतोष सिंह गौर, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, सुनील कुमार पांडेय, ओमप्रकाश त्रिपाठी, मोनिका शुक्ला, मनोज कुमार सिंह, सुनील कुमार जैन, अवधेश कुमार गोस्वामी, मनोज कुमार श्रीवास्तव, संकेत प्रकाश पांडेय, अमित सांघी, तुषारकांत विद्यार्थी, सत्येंद्र कुमार शुक्ला, वीरेंद्र कुमार सिंह, प्रशांत खरे, अतुल सिंह और मनोज कुमार अग्रवाल के नाम शामिल हैं।

    2012 बैच के 12 अधिकारियों को मिलेगा डीआईजी पद

    वर्ष 2012 बैच के 12 आईपीएस अधिकारियों को डीआईजी पद पर पदोन्नति मिल सकती है। इनमें सिद्धार्थ चौधरी, यशपाल सिंह राजपूत, धर्मवीर सिंह, अरविंद तिवारी, प्रमोद कुमार सिन्हा, विजय कुमार भगवानी, राजीव कुमार मिश्रा, नवनीत झरिया, रसना ठाकुर, जगदीश डाबर, संतोष कोरी और मनोहर सिंह मंडलोई शामिल हैं।

    इन अधिकारियों के नाम पर पहले एक जनवरी 2026 से डीआईजी पद पर पदोन्नति के लिए विचार किया गया था, लेकिन कुछ अधिकारियों को उस समय पदोन्नति नहीं मिल सकी थी। अब आगामी डीपीसी में उनके नामों पर फिर विचार किया जाएगा। वहीं, वैष्णव शर्मा की पदोन्नति विभागीय जांच के चलते प्रभावित हो सकती है। प्रियंका मिश्रा और वीरेंद्र कुमार मिश्रा फिलहाल प्रतिनियुक्ति पर हैं।

    अभय सिंह बनेंगे एडीजी

    वर्ष 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी अभय सिंह को भी पदोन्नति मिलेगी। वर्तमान में आईजी (प्लानिंग) के पद पर पदस्थ अभय सिंह को एक जनवरी 2027 से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) के पद पर पदोन्नत किया जाएगा।

    पदोन्नति के बाद जिलों में भी बदलेगी पुलिस की कमान

    33 आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति के बाद पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल की संभावना है। आईजी बनने वाले अधिकारियों की नई पदस्थापना के लिए पद खाली होंगे, वहीं डीआईजी स्तर पर भी जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण करना पड़ेगा। इसका असर जिलों की पुलिस व्यवस्था पर भी पड़ सकता है।

    दिसंबर में होने वाली डीपीसी की बैठक के बाद पदोन्नति की अंतिम तस्वीर साफ होगी। इसके बाद पुलिस मुख्यालय में नई जिम्मेदारियों के निर्धारण के साथ जिलों में एसपी स्तर पर भी बदलाव किए जा सकते हैं।

     

    Latest articles

    सेंसेक्स 100 अंक गिरकर 84,200 के करीब, निफ्टी में भी मामूली गिरावट; मेटल शेयरों में खरीदारी

    मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई।...

    महिला हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: सेमीफाइनल में आज भारत-मलेशिया की भिड़ंत, जीत से फाइनल में पहुंचेगी टीम

    भोपाल। Women's Asian Champions Trophy 2026; महिला हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 में शुक्रवार को...

    बॉक्स ऑफिस: भारत में धीमी पड़ी ‘रामायण’ की कमाई, ‘ओम’ ने दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया

    मुंबई। सिनेमाघरों में इस शुक्रवार 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी9' जैसी नई...

    MP Weather: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड, भोपाल समेत 4 जिलों में शीतलहर का अलर्ट; कटनी में पारा 6.8 डिग्री

    भोपाल। मध्य प्रदेश में नवंबर के आखिरी दिनों में ठंड ने अपना तीखा रुख...

    More like this

    सेंसेक्स 100 अंक गिरकर 84,200 के करीब, निफ्टी में भी मामूली गिरावट; मेटल शेयरों में खरीदारी

    मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई।...

    महिला हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: सेमीफाइनल में आज भारत-मलेशिया की भिड़ंत, जीत से फाइनल में पहुंचेगी टीम

    भोपाल। Women's Asian Champions Trophy 2026; महिला हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 में शुक्रवार को...

    बॉक्स ऑफिस: भारत में धीमी पड़ी ‘रामायण’ की कमाई, ‘ओम’ ने दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया

    मुंबई। सिनेमाघरों में इस शुक्रवार 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी9' जैसी नई...