More
    Homeमध्यप्रदेशMP पुलिस का ऑपरेशन भरोसा सफल: एक महीने में 1,136 गुम और...

    MP पुलिस का ऑपरेशन भरोसा सफल: एक महीने में 1,136 गुम और चोरी हुए मोबाइल बरामद,

    Published on

    spot_img

    भोपाल। आधुनिक तकनीक और साइबर विशेषज्ञता के दम पर मध्यप्रदेश पुलिस ने आम नागरिकों का भरोसा एक बार फिर मजबूत किया है। प्रदेशभर में चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने पिछले एक माह में 1,136 गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए हैं। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत 2 करोड़ 18 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।

    पुलिस मुख्यालय के पीआरओ ने बताया सीईआईआर (Central Equipment Identity Register) पोर्टल, साइबर हेल्प डेस्क, डिजिटल ट्रैकिंग और अंतरराज्यीय समन्वय के जरिए यह बड़ी सफलता हासिल की गई है। मोबाइल वापस मिलने पर नागरिकों ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस पहल की सराहना की। प्रदेश में सबसे बड़ी सफलता इंदौर पुलिस को मिली, जहां 260 मोबाइल फोन और करीब 66.60 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की गई। वहीं दमोह में 208 मोबाइल, खंडवा में 151 मोबाइल, धार में 124 मोबाइल, अशोकनगर और शिवपुरी में 120-120 मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे गए।

    भोपाल में जीआरपी और हनुमानगंज थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से 60 मोबाइल फोन सहित लगभग 16.82 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की। वहीं छतरपुर, अनूपपुर और सिवनी में भी गुम मोबाइल खोज अभियान के तहत उल्लेखनीय सफलता मिली।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, साइबर तकनीक और डिजिटल विश्लेषण का प्रभावी उपयोग कर गुम और चोरी हुई संपत्ति की बरामदगी के प्रयास लगातार जारी हैं। भविष्य में भी आम नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए ऐसे अभियान और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किए जाएंगे।

    Latest articles

    गुरु रविदास जयंती पर MP में भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, 21 हजार स्थानों पर होगा दीपोत्सव

    29 जुलाई से शुरू होगा अभियान, वाराणसी की जन्मस्थली की पावन मिट्टी लेकर पहुंचेगी...

    MP IAS Transfer: 8 IAS अफसरों को नई जिम्मेदारी, पार्थ जायसवाल बने शहडोल कलेक्टर

    मिशा सिंह को नगरीय प्रशासन में अहम जिम्मेदारी, बालाघाट-छतरपुर समेत चार जिलों के कलेक्टर...

    MP में आंगनवाड़ी बदलाव की नई इबारत लिखेंगे जमीनी अनुभव और डिजिटल नवाचार

    राज्य स्तरीय विचार-मंथन में आयुक्त निधि निवेदिता का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, उत्कृष्ट मॉडलों...

    ‘राणा जी 2.0’ रिलीज होते ही माहिरा शर्मा विवादों में

    मुंबई। बॉलीवुड के क्लासिक गानों को नए अंदाज में पेश करने का ट्रेंड लगातार...

    More like this