More
    Homeमध्यप्रदेशगैस सिलेंडर में पानी, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत पर मचा हड़कंप, जांच...

    गैस सिलेंडर में पानी, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत पर मचा हड़कंप, जांच के लिए उपभोक्ता के घर पहुंचा खाद्य विभाग

    Published on

    spot_img

    भोपाल। घरेलू गैस सिलेंडर में पानी मिलने की शिकायत ने भोपाल में गैस एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पंजाबी बाग के एक उपभोक्ता ने सत्यपाल इंडेन गैस एजेंसी से मिले सिलेंडर में पानी होने का आरोप लगाया है। उपभोक्ता का दावा है कि सामान्य तौर पर 35 से 45 दिन चलने वाला सिलेंडर महज 22 दिन में खाली हो गया। सिलेंडर हिलाने पर अंदर से पानी जैसी आवाज आने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद 27 नवंबर को खाद्य विभाग के अधिकारी उपभोक्ता के घर पहुंचे और सिलेंडर की जांच की। अब विभागीय जांच रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा कि सिलेंडर में पानी था या गैस की आपूर्ति में कोई गड़बड़ी हुई।

    45 दिन चलने वाला सिलेंडर 22 दिन में खाली

    पंजाबी बाग निवासी राजकुमार जैन सूर्या के मुताबिक, उन्होंने 3 नवंबर 2026 को सत्यपाल इंडेन गैस एजेंसी से घरेलू गैस सिलेंडर लिया था। उनका कहना है कि पहले उनके घर में एक सिलेंडर 35 से 45 दिन तक चलता था, लेकिन पिछले दो महीनों से सिलेंडर महज 20 से 22 दिन में खत्म हो रहा है।

    उन्होंने बताया कि 3 नवंबर को लिया गया सिलेंडर 25 नवंबर को ही खाली हो गया। इसके बाद सिलेंडर उठाने पर उसका वजन सामान्य से अधिक महसूस हुआ। हिलाने पर अंदर से पानी जैसी आवाज सुनाई दी। इससे उन्हें आशंका हुई कि सिलेंडर में निर्धारित मात्रा में गैस के बजाय पानी भरा हुआ है।

    CM हेल्पलाइन पर शिकायत, उपभोक्ता के घर पहुंची खाद्य विभाग की टीम

    उपभोक्ता राजकुमार जैन के पंजाबी बाग स्थित निवास पर जांच करने पहुंची खाद्य विभाग की टीम

    सिलेंडर में पानी होने की आशंका के बाद उपभोक्ता ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सहित संबंधित विभागों में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद 27 नवंबर को खाद्य विभाग के सहायक आपूर्ति अधिकारी और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी उपभोक्ता के घर पहुंचे।

    शिकायतकर्ता राजकुमार जैन के अनुसार, अधिकारियों ने मौके पर सिलेंडर का वजन और पानी होने संबंधी शिकायत की जांच की। हालांकि, सिलेंडर में वास्तव में पानी की मौजूदगी और गैस की मात्रा को लेकर सच्चाई विभागीय जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

    शिकायत लेकर पहुंचे तो मैनेजर-कर्मचारी पर बदसलूकी का आरोप

    उपभोक्ता राजकुमार जैन ने सत्यपाल इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर अतीक अहमद और कर्मचारी रितेश कुमार पाली पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप भी लगाया है। उनका कहना है कि जब वे सिलेंडर में पानी होने की शिकायत लेकर एजेंसी पहुंचे तो समस्या का समाधान करने के बजाय उनके साथ बदसलूकी की गई।

    उपभोक्ता के मुताबिक, उन्होंने एजेंसी के मालिक या डीलर से बात कराने की मांग की, लेकिन कर्मचारियों ने उनकी बात नहीं कराई। इतना ही नहीं, उन्हें मालिक का सही नाम और संपर्क नंबर तक उपलब्ध नहीं कराया गया। उपभोक्ता ने कर्मचारियों पर गुमराह करने के लिए गलत नाम और नंबर देने का भी आरोप लगाया है।

    इंडियन ऑयल और पेट्रोलियम मंत्रालय में भी शिकायत

    राजकुमार जैन ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के अलावा इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के आधिकारिक पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है। इसकी शिकायत संख्या 1687527324934 बताई गई है। वहीं, केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, नई दिल्ली में दर्ज शिकायत का क्रमांक MPANG/E/2026/0062475 है।

    जांच रिपोर्ट से खुलेगा सिलेंडर का राज

    उपभोक्ता ने सिलेंडर की तकनीकी जांच कराने, उसमें मौजूद गैस की वास्तविक मात्रा का पता लगाने और संबंधित एजेंसी की कार्यप्रणाली की जांच करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि सिलेंडर में पानी या गैस की मात्रा में गड़बड़ी की पुष्टि होती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

     

    Latest articles

    भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी को नहीं मिला चेंबर, सत्कार पदाधिकारी भी तलाश रहे ठिकाना

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों की नियुक्तियों के बाद अब बैठने के...

    सपना चौधरी ने हटवाया पति वीर साहू के नाम का टैटू, तलाक की चर्चाओं के बीच वीडियो वायरल

    सोनीपत। हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को...

    राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद संसद में आएगा परिसीमन विधेयक, लोकसभा सीटें 850 करने का प्रस्ताव

    नई दिल्ली। देश में लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ाने की कवायद तेज...

    हाईकोर्ट जजों की नियुक्ति में SC-ST और OBC आरक्षण की मांग खारिज, कोर्ट ने बताया संवैधानिक पद

    जबलपुर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने न्यायाधीशों की नियुक्ति में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति...

    More like this

    भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी को नहीं मिला चेंबर, सत्कार पदाधिकारी भी तलाश रहे ठिकाना

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों की नियुक्तियों के बाद अब बैठने के...

    सपना चौधरी ने हटवाया पति वीर साहू के नाम का टैटू, तलाक की चर्चाओं के बीच वीडियो वायरल

    सोनीपत। हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को...

    राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद संसद में आएगा परिसीमन विधेयक, लोकसभा सीटें 850 करने का प्रस्ताव

    नई दिल्ली। देश में लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ाने की कवायद तेज...