More
    Homeदेशनए शोध में खुलासा: देश की 99% महिलाओं ने कभी नहीं कराई...

    नए शोध में खुलासा: देश की 99% महिलाओं ने कभी नहीं कराई स्तन कैंसर की जांच, ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति सबसे खराब

    Published on

    spot_img

    नई दिल्ली। देश में स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता और जांच को लेकर सरकारी प्रयासों के बावजूद स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। एक नए अध्ययन में सामने आया है कि देश की करीब 99 प्रतिशत महिलाओं ने कभी स्तन कैंसर की जांच नहीं कराई। ग्रामीण क्षेत्रों में हालात और भी खराब हैं। यहां जांच कराने वाली महिलाओं का अनुपात शहरी क्षेत्रों की तुलना में लगभग आधा है।

    राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 (एनएफएचएस-5) के आंकड़ों पर आधारित इस शोध में 30 से 49 वर्ष आयु वर्ग की 3,48,882 महिलाओं को शामिल किया गया। अध्ययन के मुताबिक, देश में केवल 0.87 प्रतिशत महिलाओं ने बताया कि उन्होंने कभी स्तन कैंसर के लिए जांच कराई है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह आंकड़ा महज 0.67 प्रतिशत रहा, जबकि शहरी क्षेत्रों में 1.27 प्रतिशत महिलाओं ने जांच कराने की बात कही।

    सरकारी आंकड़ों में 17.4 करोड़ बार हुई जांच

    दूसरी ओर, 21 नवंबर को राष्ट्रीय कैंसर ग्रिड की बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के तहत देश में अब तक स्तन कैंसर की 17.4 करोड़ बार जांच की जा चुकी है। सरकार 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की सामान्य कैंसर स्क्रीनिंग के तहत स्तन, मुंह और गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की जांच करा रही है।

    तमिलनाडु सबसे आगे, झारखंड में सबसे खराब स्थिति

    राज्यों के आंकड़ों में भी बड़ा अंतर सामने आया है। तमिलनाडु में सबसे अधिक 5.81 प्रतिशत महिलाओं ने स्तन कैंसर की जांच कराई, जबकि झारखंड में यह आंकड़ा महज 0.11 प्रतिशत रहा। पूर्वी भारत के बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में जांच कराने वाली महिलाओं का कुल अनुपात 0.22 प्रतिशत दर्ज किया गया। इसके मुकाबले दक्षिण भारत में यह आंकड़ा 2.35 प्रतिशत रहा।

    शिक्षा और आर्थिक स्थिति का भी असर

    शोध में महिलाओं की शिक्षा और आर्थिक स्थिति के आधार पर भी जांच के स्तर में अंतर पाया गया। बेहतर शिक्षित और आर्थिक रूप से संपन्न परिवारों की महिलाओं में स्तन कैंसर की जांच कराने की संभावना अधिक रही। शोधकर्ताओं के मुताबिक, जांच सुविधाओं की उपलब्धता, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता और आर्थिक-सामाजिक असमानताएं इसके प्रमुख कारण हैं। अध्ययन ने स्पष्ट किया है कि देश में स्तन कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए जागरूकता बढ़ाने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में जांच सुविधाओं का विस्तार भी जरूरी है।

     

     

     

    Latest articles

    हाईकोर्ट जजों की नियुक्ति में SC-ST और OBC आरक्षण की मांग खारिज, कोर्ट ने बताया संवैधानिक पद

    जबलपुर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने न्यायाधीशों की नियुक्ति में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति...

    मीनाक्षी नटराजन की चुनाव याचिका: तीन राज्यसभा सांसदों पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना

    जबलपुर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेत्री एवं पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन की चुनाव...

    भोपाल सेंट्रल जेल के जेलर पर दुष्कर्म का आरोप, FIR दर्ज

    58 वर्षीय महिला प्रहरी ने लगाया जबरन दुष्कर्म का आरोप, जान से मारने की...

    More like this

    हाईकोर्ट जजों की नियुक्ति में SC-ST और OBC आरक्षण की मांग खारिज, कोर्ट ने बताया संवैधानिक पद

    जबलपुर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने न्यायाधीशों की नियुक्ति में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति...

    मीनाक्षी नटराजन की चुनाव याचिका: तीन राज्यसभा सांसदों पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना

    जबलपुर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेत्री एवं पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन की चुनाव...