More
    Homeमनोरंजनसपना चौधरी ने हटवाया पति वीर साहू के नाम का टैटू, तलाक...

    सपना चौधरी ने हटवाया पति वीर साहू के नाम का टैटू, तलाक की चर्चाओं के बीच वीडियो वायरल

    Published on

    spot_img

    सोनीपत। हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। पति वीर साहू से रिश्तों में अनबन और तलाक की अटकलों के बीच सपना ने अपने हाथ पर बने उनके नाम के टैटू को हटवाना शुरू कर दिया है। दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक टैटू स्टूडियो में लेजर ट्रीटमेंट के जरिए टैटू हटवाते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

    इस बीच वीर साहू ने भी सोशल मीडिया पर अपनी नई एल्बम ‘प्रिंस एंड प्रॉस्टिट्यूट’ का पोस्टर जारी किया है। पोस्टर के साथ उन्होंने ‘लायन इज कम बैक’ (शेर वापस आ गया है) लिखा है। इसके साथ ‘दिलदार कोई-कोई’ गाना भी साझा किया है। दोनों की सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

    2021 में बनवाया था वीर साहू के नाम का टैटू

    सपना चौधरी ने वर्ष 2021 में अपने हाथ पर पति वीर साहू के नाम का टैटू बनवाया था। उस समय इसे दोनों के रिश्ते और प्यार की खास निशानी माना गया था। हालांकि, हाल ही में एक पॉडकास्ट में सपना ने बताया था कि शूटिंग और स्टेज कार्यक्रमों के दौरान हाथ पर बने टैटू को छिपाना उनके लिए मुश्किल होता था। इसके लिए उन्हें बार-बार अतिरिक्त प्रयास करने पड़ते थे।

    लेजर ट्रीटमेंट से हटवाया टैटू

    सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में सपना दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक टैटू स्टूडियो में नजर आ रही हैं। यहां वह हाथ पर बने वीर साहू के नाम को लेजर ट्रीटमेंट के जरिए हटवाती दिखाई दे रही हैं। खास बात यह है कि सपना खुद भी मोबाइल से इस पूरी प्रक्रिया का वीडियो रिकॉर्ड करती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब दो दिन पुराना है।

    वीर साहू ने जारी किया नई एल्बम का पोस्टर

    एक तरफ सपना के टैटू हटवाने का वीडियो चर्चा में है, तो दूसरी ओर वीर साहू ने अपनी नई एल्बम ‘प्रिंस एंड प्रॉस्टिट्यूट’ का पोस्टर जारी किया है। उन्होंने पोस्टर के साथ ‘लायन इज कम बैक’ लिखकर अपनी वापसी का संदेश दिया है। उनकी पोस्ट में ‘दिलदार कोई-कोई’ गाना भी शामिल है।

    जनवरी 2020 में गुपचुप की थी शादी

    सपना चौधरी और वीर साहू ने जनवरी 2020 में गुपचुप तरीके से शादी की थी। दोनों की शादी की जानकारी बाद में सार्वजनिक हुई। अब उनके रिश्ते में अनबन और तलाक की चर्चाओं के बीच सपना का टैटू हटवाना सुर्खियों में है। हालांकि, टैटू हटवाने और एल्बम पोस्टर जारी करने को लेकर दोनों की ओर से रिश्ते की स्थिति पर कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

     

    Latest articles

    भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी को नहीं मिला चेंबर, सत्कार पदाधिकारी भी तलाश रहे ठिकाना

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों की नियुक्तियों के बाद अब बैठने के...

    राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद संसद में आएगा परिसीमन विधेयक, लोकसभा सीटें 850 करने का प्रस्ताव

    नई दिल्ली। देश में लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ाने की कवायद तेज...

    गैस सिलेंडर में पानी, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत पर मचा हड़कंप, जांच के लिए उपभोक्ता के घर पहुंचा खाद्य विभाग

    भोपाल। घरेलू गैस सिलेंडर में पानी मिलने की शिकायत ने भोपाल में गैस एजेंसी...

    हाईकोर्ट जजों की नियुक्ति में SC-ST और OBC आरक्षण की मांग खारिज, कोर्ट ने बताया संवैधानिक पद

    जबलपुर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने न्यायाधीशों की नियुक्ति में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति...

    More like this

    भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी को नहीं मिला चेंबर, सत्कार पदाधिकारी भी तलाश रहे ठिकाना

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों की नियुक्तियों के बाद अब बैठने के...

    राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद संसद में आएगा परिसीमन विधेयक, लोकसभा सीटें 850 करने का प्रस्ताव

    नई दिल्ली। देश में लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ाने की कवायद तेज...

    गैस सिलेंडर में पानी, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत पर मचा हड़कंप, जांच के लिए उपभोक्ता के घर पहुंचा खाद्य विभाग

    भोपाल। घरेलू गैस सिलेंडर में पानी मिलने की शिकायत ने भोपाल में गैस एजेंसी...