More
    Homeमध्यप्रदेशआज रात आसमान में दिखेगा दुर्लभ ‘ब्लू माइक्रोमून’, साल का सबसे छोटा...

    आज रात आसमान में दिखेगा दुर्लभ ‘ब्लू माइक्रोमून’, साल का सबसे छोटा पूर्णिमा चंद्रमा बनेगा आकर्षण

    Published on

    spot_img

    भोपाल। खगोलीय घटनाओं में रुचि रखने वालों के लिए 31 मई 2026 की रात बेहद खास रहने वाली है। आज रात आकाश में एक दुर्लभ खगोलीय संयोग देखने को मिलेगा, जब ‘ब्लू मून’ और ‘माइक्रोमून’ एक साथ नजर आएंगे। इस दौरान वर्ष का सबसे छोटा पूर्णिमा का चंद्रमा दिखाई देगा।

    नेशनल अवॉर्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू के अनुसार, ‘ब्लू मून’ नाम से भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि चंद्रमा नीले रंग का नहीं दिखेगा। जब किसी अंग्रेजी महीने में दो पूर्णिमा पड़ती हैं, तो दूसरी पूर्णिमा को ‘ब्लू मून’ कहा जाता है। मई माह में पहली पूर्णिमा 1 मई को हुई थी, जबकि दूसरी पूर्णिमा 31 मई को पड़ रही है।

    उन्होंने बताया कि आज चंद्रमा पृथ्वी से अपनी अधिकतम दूरी यानी एपोजी पर होगा। इस समय चंद्रमा और पृथ्वी के बीच की दूरी लगभग 4 लाख 6 हजार किलोमीटर रहेगी। अधिक दूरी के कारण चंद्रमा सामान्य पूर्णिमा की तुलना में 5 से 7 प्रतिशत छोटा और लगभग 10 प्रतिशत कम चमकीला दिखाई देगा। इसी स्थिति को ‘माइक्रोमून’ कहा जाता है।

    विशेषज्ञों के अनुसार, ‘मंथली ब्लू मून’ और ‘माइक्रोमून’ का एक साथ दिखाई देना अत्यंत दुर्लभ खगोलीय घटना है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज अधिकमास की ज्येष्ठ पूर्णिमा है और चंद्रमा वृश्चिक राशि में स्थित रहेगा, जिसके चलते इसे ‘स्कार्पियो ब्लू मून’ भी कहा जा रहा है।

    एंटारेस तारे के पास दिखेगा चंद्रमा

    आज रात चंद्रमा वृश्चिक राशि के सबसे चमकदार लाल तारे ‘एंटारेस’ के बेहद करीब दिखाई देगा। यह अद्भुत खगोलीय दृश्य पूरी रात बिना दूरबीन या टेलिस्कोप के भी देखा जा सकेगा।

    आने वाले ब्लू मून

    -20 मई 2027 – सीजनल ब्लू मून

    -31 दिसंबर 2028 – पूर्ण चंद्रग्रहण के साथ मंथली ब्लू मून

    -24 अगस्त 2029 – सीजनल ब्लू मून

    खगोल विज्ञान के शौकीनों के लिए यह दुर्लभ संयोग आकाशीय घटनाओं का अनूठा अनुभव प्रदान करेगा।

    Latest articles

    मोहन सरकार का बड़ा फैसला- 46.80 लाख परिवारों को करायेगी जमीन की रजिस्ट्री

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में...

    ट्विषा शर्मा केस: सास और पति 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, जेल भेजे गए

    भोपाल। मॉडल-अभिनेत्री ट्विषा शर्मा की मौत के हाई-प्रोफाइल मामले में नया घटनाक्रम सामने आया...

    सीबीएसई विवाद: ऑन स्क्रीन मार्किंग मामले में चेयरमैन और सचिव का ट्रांसफर, जांच के आदेश

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सीबीएसई के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता...

    ईंधन महंगाई का नया झटका-पेट्रोल-डीजल में 10 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ सकते हैं दाम

    नई दिल्ली। देश में आम जनता की जेब पर महंगाई का दबाव बढऩे वाला...

    More like this